20 MAYWEDNESDAY2026 6:51:12 AM
Nari

Govinda की ये कैसी हो गई हालत, इस उम्र में टूट गया दांत, Viral Video

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 May, 2026 07:08 PM
Govinda की ये कैसी हो गई हालत, इस उम्र में टूट गया दांत, Viral Video

नारी डेस्क :  बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ Govinda एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या डांस नहीं, बल्कि उनका वायरल वीडियो है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी मुस्कान के दौरान टूटा हुआ दांत साफ नजर आया। 62 साल की उम्र में अपने पसंदीदा स्टार को इस हाल में देखकर फैंस हैरान रह गए। इवेंट में जैसे ही उन्होंने कैमरे की ओर मुस्कुराकर हाथ हिलाया, पैपराजी के कैमरों में उनका टूटा दांत कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की दिए। कुछ फैंस ने चिंता जताते हुए पूछा कि आखिर गोविंदा का दांत कैसे टूटा, तो वहीं कई लोगों ने इसे उम्र का सामान्य असर बताया। एक यूजर ने लिखा, “62 की उम्र में दांत टूटना कोई बड़ी बात नहीं है।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “दांत नहीं, उनकी मुस्कान देखिए… वही आज भी दिल जीत लेती है।” हालांकि हमेशा की तरह कुछ लोगों ने मजाक भी किया और फनी कमेंट्स करने लगे। 

यें भी पढ़ें : “मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना”, मौत से पहले दोस्त को भेजा था Twisha Sharma ने दर्दभरा मैसेज

Govinda बेटी Tina Ahuja को सपोर्ट करने पहुंचे थे

दरअसल Tina Ahuja जल्द ही Shilpa Shetty के नए कुकिंग रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। इसी शो के प्रमोशनल इवेंट में गोविंदा अपनी बेटी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी Sunita Ahuja किसी निजी कारण से इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं। गोविंदा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। लोगों ने कहा कि वह सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता भी हैं। भले ही गोविंदा फिल्मों में कम नजर आ रहे हों, लेकिन उनके चाहने वालों का प्यार आज भी बरकरार है। कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने लिखा कि इंडस्ट्री में गोविंदा जैसा एंटरटेनर न पहले कभी हुआ और न आगे होगा।

Related News