31 JULFRIDAY2026 12:08:03 AM
Life Style

फेमस सिंगर ने Kidney Cancer से हारी जंग,  73 साल की उम्र मे हुआ निधन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Jun, 2026 11:10 AM
फेमस सिंगर ने Kidney Cancer से हारी जंग,  73 साल की उम्र मे हुआ निधन

नारी डेस्क: दक्षिण कोरियाई गायिका ओक-ही (असली नाम किम ग्वांग-सुक) का  कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 73 साल की थीं। कोरियाई मीडिया की खबरों और परिवार वालों के अनुसार, ओक-ही किडनी कैंसर से लड़ रही थीं और ग्योंगगी प्रांत के सुवोन में एक हॉस्पिस वार्ड में उनका निधन हुआ। उस समय उनके पति होंग सू-ह्वान और बच्चे उनके साथ थे।
 

यह भी पढ़ें:  लखनऊ अग्निकांड में जिंदा जले दो दोस्तों की कहानी रूला देगी
 

ओक-ही की करीबी गायिका जांग मी-ह्वा ने 'द चोसुन डेली' को फोन पर बताया- "एक दिन पहले ओक-ही की बेटी का फोन आया और उसने कहा मेरी मां की हालत बहुत गंभीर है और वह अपनी आंटी का इंतज़ार कर रही हैं,, इसलिए मैं उनसे मिलने गई। जैसे ही मैं घर लौटी, मुझे खबर मिली कि ओक-ही का निधन हो गया है।" उन्होंने आगे कहा- "मुलाकात के दौरान हमने साथ में ओक-ही के गाने सुने और उन्होंने हमारी यादों से जुड़ी बातें धीरे-धीरे बताईं, जिससे उनकी हालत में कुछ समय के लिए सुधार हुआ। मुझे लगा कि उनके पास अभी कुछ दिन और हैं, लेकिन यह सब बहुत अचानक और दिल तोड़ने वाला था।"
 

यह भी पढ़ें:  किसी को भी हो सकता है गुर्दे का कैंसर, कमर दर्द भी है इस जानलेवा बीमारी का लक्षण
 

ओक-ही पांच सदस्यों वाले गर्ल ग्रुप 'सियोल सिस्टर्स' की लीडर थीं और 1970 के दशक में अपने कोरियाई हिट गानों के लिए मशहूर थीं। कोरियाई युद्ध (1950-1953) के दौरान 1953 में बुसान में जन्मीं ओक-ही के माता-पिता शहर के एक थिएटर ग्रुप के साथ परफॉर्म करते थे, जहां उन्होंने शरण ली थी। बाद में, परिवार सियोल चला गया।  ओक-ही ने 'U.S. 8th आर्मी शो सर्किट' के लिए ऑडिशन दिया  यह कोरिया में U.S. सेना द्वारा चलाया जाने वाला एक लाइव एंटरटेनमेंट प्रोग्राम था, जो देश में तैनात अमेरिकी सैनिकों का मनोरंजन करने के लिए कोरियाई कलाकारों को काम पर रखता था। यहीं से उनके एंटरटेनमेंट करियर की शुरुआत हुई।
 

Related News