23 MAYSATURDAY2026 12:06:04 AM
Nari

“मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना”, मौत से पहले दोस्त को भेजा था Twisha Sharma ने दर्दभरा मैसेज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 May, 2026 03:38 PM
“मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना”, मौत से पहले दोस्त को भेजा था Twisha Sharma ने दर्दभरा मैसेज

नारी डेस्क : भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आया है, जिसने इस केस को और भी गंभीर बना दिया है। इन चैट्स में ट्विशा ने अपनी दोस्त से शादी न करने की बात कही थी और अपनी बेबसी जाहिर की थी। मौत से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी को इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए लिखा था। “मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर कॉल करूंगी।” इस मैसेज को पढ़कर उसकी दोस्त भी परेशान हो गई थी। मीनाक्षी ने जवाब में लिखा, “मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है… मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” लेकिन ट्विशा का वह फोन कभी नहीं आया। कुछ दिनों बाद उसका शव भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे से लटका मिला।

PunjabKesari

माता-पिता को भी भेजे थे दर्दभरे मैसेज

ट्विशा ने अपनी मौत से पांच दिन पहले अपने माता-पिता को भी कई परेशान करने वाले मैसेज भेजे थे। उसने लिखा था, “बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं। समर्थ पूछता है मेरे पेट में किसका बच्चा है। मुझे यहां से ले जाओ… ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।” इन मैसेज से साफ जाहिर होता है कि ट्विशा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से गुजर रही थी।

पांच महीने पहले हुई थी शादी

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। परिवार के मुताबिक शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे ट्विशा को प्रताड़ना झेलनी पड़ी। शादी के कुछ समय बाद उसका गर्भपात भी हो गया था।

PunjabKesari

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान

12 मई 2026 को ट्विशा का शव घर में फंदे से लटका मिला। हालांकि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिससे परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। ट्विशा का शव पिछले कई दिनों से भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। इसके लिए ट्विशा के माता-पिता और भाई ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना भी दिया।

परिवार की मांग है कि पोस्टमार्टम दोबारा दिल्ली एम्स में कराया जाए। केस की सुनवाई दूसरे राज्य में हो और मामले की निष्पक्ष जांच हो, SIT जांच शुरू।  मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT का गठन किया है।

Related News