13 AUGTHURSDAY2026 2:19:44 PM
Nari

इलेक्ट्रिक बाइक से नोएडा के 5 मंजिला मकान में लगी आग,  अंदर फंसे हैं कई लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Jul, 2026 02:46 PM
इलेक्ट्रिक बाइक से नोएडा के 5 मंजिला मकान में लगी आग,  अंदर फंसे हैं कई लोग

नारी डेस्क: आए दिन दिल्ली- एनसीआर से आग की घटनाएं सामने आ रही हैंं। अब नोएडा से दिल  दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 5 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस आग में 50 परिवार के फंसे होने की आंशका है। 
PunjabKesari

खबरों के मुताबिक फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ममूरा में ये हादसा एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने की वजह से हुआ।  सीढ़ियों और लॉबी में धुआं फैलने के कारण इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवार अंदर ही फंस गए। लोगों के चीखने- चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। 
PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में इमारतों से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें नजर आ रही हैं।  दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजी लाने  और घायलों को सही समय पर उपचार मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। 

Related News