01 AUGSATURDAY2026 12:03:20 AM
Life Style

बिना आई ड्रॉप्स के आंखों को दें ठंडक, लालपन और सूजन दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

  • Edited By Monika,
  • Updated: 31 Jul, 2026 12:53 PM
बिना आई ड्रॉप्स के आंखों को दें ठंडक, लालपन और सूजन दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

नारी डेस्क : आजकल काम, पढ़ाई और मनोरंजन तीनों के लिए हमारी जिंदगी मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर स्क्रीन पर ही निर्भर हो गई है। घंटों स्क्रीन देखने की वजह से कई लोगों की आंखें लाल हो जाती हैं, उनमें जलन, सूजन, भारीपन और थकान महसूस होने लगती है। अगर आपको भी हर दिन ऐसी परेशानी होती है, तो हर बार आई ड्रॉप्स या दवाइयों का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लालपन और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 देसी नुस्खे, जो स्क्रीन टाइम से होने वाली आंखों की परेशानी को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

ठंडी सिकाई (Cold Compress)

अगर आंखें लाल, सूजी हुई या भारी महसूस हो रही हैं, तो ठंडी सिकाई सबसे आसान और असरदार उपायों में से एक है। ठंडक सूजन कम करने और आंखों को आराम पहुंचाने में मदद कर सकती है। इसके लिए साफ सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर 5 से 10 मिनट तक बंद आंखों पर रखें।

PunjabKesari

खीरे की स्लाइस

खीरे में भरपूर पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को ठंडक पहुंचाने और थकान कम करने में मदद करते हैं। फ्रिज में रखे ठंडे खीरे की दो स्लाइस काटकर 10 से 15 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे सूजन और भारीपन में राहत मिल सकती है।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

 

ठंडे टी-बैग्स

ग्रीन टी या ब्लैक टी-बैग्स में मौजूद प्राकृतिक तत्व आंखों के आसपास की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा करके 10 से 12 मिनट तक बंद आंखों पर रखें।

PunjabKesari

गुलाब जल

शुद्ध गुलाब जल अपनी कूलिंग और ताजगी देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। कॉटन पैड को ठंडे गुलाब जल में भिगोकर 10 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे आंखों को आराम मिल सकता है। आंखों के अंदर गुलाब जल डालने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यें भी पढ़ें : दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है तो रोज खाएं ये 1 फल, नहीं आएगा Heart Attack

 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं। ठंडा किया हुआ एलोवेरा जेल आंखों के आसपास हल्के हाथों से लगाने से त्वचा को ठंडक मिल सकती है। ध्यान रखें कि जेल आंखों के अंदर न जाए।

PunjabKesari

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

हर 20 मिनट बाद 20-20-20 नियम अपनाएं।
बार-बार पलकें झपकाएं।
स्क्रीन की ब्राइटनेस सही रखें।
पर्याप्त पानी पिएं।
7–8 घंटे की नींद जरूर लें।
नोट: यदि आंखों का लालपन, दर्द, धुंधला दिखना या सूजन लंबे समय तक बनी रहे, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय नेत्र विशेषज्ञ (Eye Specialist) से तुरंत सलाह लें।

Related News