03 AUGMONDAY2026 6:57:05 PM
Life Style

NEET PG 2026 में हुए 5 बड़े बदलाव, परीक्षा से पहले जान लें नए नियम वरना हो सकती है परेशानी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Aug, 2026 12:41 PM
NEET PG 2026 में हुए 5 बड़े बदलाव, परीक्षा से पहले जान लें नए नियम वरना हो सकती है परेशानी

नारी डेस्क : 30 अगस्त 2026 को होने वाली NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। पिछले वर्षों में NEET UG परीक्षा को लेकर सामने आए विवादों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं। इनका उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और नकल व पेपर लीक जैसी घटनाओं से मुक्त बनाना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बिना किसी गड़बड़ी के सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

340 शहरों के 1300 से अधिक केंद्रों पर होगी परीक्षा

इस वर्ष 2,73,183 उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.5% अधिक है।
परीक्षा 340 शहरों में 1300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
करीब 60,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी, लाइव मॉनिटरिंग और जैमर की व्यवस्था होगी।
परीक्षा केंद्रों की पहले से सुरक्षा जांच की जाएगी।

PunjabKesari

अब सिर्फ एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

इस बार NEET PG परीक्षा सिर्फ एक शिफ्ट में आयोजित होगी। पहले कुछ वर्षों में यह दो शिफ्टों में कराई गई थी। हालांकि परीक्षा की अवधि पहले की तरह 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) ही रहेगी। NBEMS ने इस बार प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी है। इससे उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न हल करने के लिए पहले की तुलना में अधिक समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें : मुंह के बार-बार होने वाले छालों को न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

 

परीक्षा केंद्र आवंटन का तरीका बदला

इस बार परीक्षा केंद्र 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर नहीं दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान तीन राज्यों का विकल्प मिलेगा।
उपलब्धता के अनुसार घर के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
इससे दूर-दराज के केंद्र मिलने की समस्या काफी हद तक कम होगी।
NBEMS इस बार परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा, ताकि उम्मीदवार यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकें।

यें भी पढ़ें : Cervical के मरीज इस पोजीशन में सोएं, गर्दन के दर्द से मिल सकती है राहत

 

आधार और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगी एंट्री

इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा।
पहले फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाएगा।
यदि फिंगरप्रिंट सत्यापन विफल रहता है, तो आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन के जरिए पहचान की जाएगी।
इसका उद्देश्य फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोकना है।

PunjabKesari

परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए ये होंगे इंतजाम

CCTV कैमरों से निगरानी
लाइव मॉनिटरिंग
मोबाइल नेटवर्क जैमर
उम्मीदवारों की सुरक्षा जांच
बायोमेट्रिक सत्यापन
प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

 

3 हफ्ते पहले मिलेगा एडमिट कार्ड

NBEMS इस बार परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा, ताकि उम्मीदवार यात्रा और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकें। NEET PG 2026 के लिए 2,73,183 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.5% अधिक है।

Related News