01 JUNMONDAY2026 6:51:50 PM
Nari

मशहूर ज्योतिषी Jai Madaan का दिल्ली वाला घर, जहां Luxury के साथ दिखती है Spirituality की झलक

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 May, 2026 04:04 PM
मशहूर ज्योतिषी Jai Madaan का दिल्ली वाला घर, जहां Luxury के साथ दिखती है Spirituality की झलक

नारी डेस्क:  टीवी की दुनिया में अपनी सटीक भविष्यवाणियों और वास्तु टिप्स के लिए मशहूर Jai Madaan का दिल्ली स्थित घर किसी शाही महल से कम नहीं है। इस घर की सबसे खास बात यह है कि यहां मॉडर्न लग्जरी और भारतीय संस्कृति का ऐसा खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जो हर किसी का ध्यान खींच लेता है। घर का हर कोना सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यही वजह है कि उनका यह आशियाना सोशल मीडिया पर भी लोगों को काफी इंस्पायर करता है।

लिविंग रूम में दिखता है Royal और Spiritual Touch

घर में एंट्री करते ही सबसे पहले उनका भव्य लिविंग एरिया नजर आता है, जहां सुकून और पॉजिटिविटी का अलग ही एहसास होता है। क्रीम और बेज कलर के आलीशान सोफे पूरे कमरे को क्लासी और रॉयल लुक देते हैं। वहीं, विंटेज स्टाइल का दीवान इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। छत पर लगे बड़े क्रिस्टल झूमर और वार्म लाइटिंग पूरे कमरे को बेहद शानदार बनाते हैं। इस लिविंग एरिया की सबसे बड़ी खासियत यहां रखे चांदी के नंदी और दीवार पर लगी विशाल पेंटिंग है। इस खास पेंटिंग में अष्ट लक्ष्मी, भगवान विष्णु के महा अवतार, कामधेनु और ऋषि विश्वामित्र को दर्शाया गया है। जय मदान के अनुसार, इस तरह की पेंटिंग्स घर में सुख-समृद्धि और शांति लाने का काम करती हैं। उन्होंने इसे वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा में लगाया है।

PunjabKesari

डाइनिंग एरिया में दिखी Luxury और Positivity

घर का डाइनिंग एरिया भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगता। यहां रखा बड़ा डाइनिंग टेबल और उसके साथ मैचिंग क्रीम कलर की नक्काशीदार कुर्सियां बेहद आकर्षक दिखाई देती हैं। ऊपर लगा मॉडर्न झूमर इस स्पेस को लग्जरी फील देता है। इस जगह की सबसे खास बात इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां हैं, जहां से बाहर का हरा-भरा नजारा साफ दिखाई देता है। इसके अलावा भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्तियां पूरे माहौल को शांत और सकारात्मक बनाती हैं।

Spiritual Corner बना घर की सबसे खास जगह

डाइनिंग एरिया के पास मौजूद एक खास कोना पूरी तरह आध्यात्मिकता और कला को समर्पित है। यहां विशाल हाथ की आकृति वाला आर्टवर्क रखा गया है, जिसपर बेहद खूबसूरत पेंटिंग की गई है। इसके साथ बांसुरी बजाते भगवान गणेश की प्रतिमा और नक्काशीदार कामधेनु गाय भी रखी गई है। यहीं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की गहरे रंग की सुंदर मूर्ति भी दिखाई देती है, जो पूरे स्पेस को दिव्य एहसास देती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: 8000 करोड़ की दौलत के मालिक Satish Sanpal का शाही आशियाना, देख आप हो जाएंगे हैरान

‘धन बरसातीं लक्ष्मी माता’ की पेंटिंग ने खींचा ध्यान

जय मदान के घर की सबसे यूनिक चीजों में से एक उनकी खुद की कल्पना से तैयार की गई ‘धन बरसातीं लक्ष्मी माता’ की पेंटिंग है। इस पेंटिंग में देवी लक्ष्मी को बेहद भव्य रूप में दिखाया गया है, जहां वे धन और समृद्धि बरसाती नजर आ रही हैं। पेंटिंग के नीचे जानवरों के जरिए परिवार को बेहद क्रिएटिव तरीके से दिखाया गया है। गुलाबी, लाल और हरे रंगों से सजी यह कलाकृति न सिर्फ खूबसूरत दिखती है, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ाती है।

Achievement Wall में दिखीं सफलता की झलकियां

जय मदान के वर्क एरिया की दीवार पूरी तरह उनकी उपलब्धियों को समर्पित है। यहां छोटी-छोटी लकड़ी की शेल्व्स पर सर्टिफिकेट्स, अवॉर्ड्स और खास तस्वीरें सजी हुई हैं। आरामदायक क्रीम कलर का सोफा और सामने रखा चांदी का बड़ा लाफिंग बुद्धा इस जगह को और भी पॉजिटिव बनाता है। यह हिस्सा साफ दिखाता है कि मेहनत और सफलता को उन्होंने कितनी खूबसूरती से अपने घर का हिस्सा बनाया है।सीढ़ियों पर लगी Radha-Krishna Painting बनी आकर्षण का केंद्र घर की सीढ़ियों के पास लगी गोल आकार की पेंटिंग भी लोगों का ध्यान खींचती है। इस खूबसूरत आर्टवर्क में राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम को बेहद कलात्मक तरीके से दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें भगवान कृष्ण का सिर्फ नीला हाथ दिखाई देता है, जो इसे और भी रहस्यमयी और खूबसूरत बनाता है।

PunjabKesari

बेटी का Lounge Area दिखा बेहद Stylish

जय मदान की बेटी का लाउंज एरिया मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइन का शानदार उदाहरण है। यहां प्रिंटेड और कर्व्ड शेप वाले सोफे लगाए गए हैं, जो पूरे स्पेस को बहुत यूनिक लुक देते हैं। दीवार पर लगा Moon Shape Mirror Art और मैटेलिक स्फेयर लाइट्स इस जगह को किसी लग्जरी आर्ट गैलरी जैसा फील देते हैं। बड़ी खिड़कियों से आती नेचुरल लाइट और इनडोर प्लांट्स पूरे एरिया को फ्रेश और पॉजिटिव बनाते हैं।

Ganpati Bappa के दरबार की खूबसूरती ने जीता दिल

घर में गणपति बप्पा की स्थापना वाली जगह बेहद खास तरीके से सजाई गई है। यहां भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को रंग-बिरंगे फूलों, मालाओं और मोमबत्तियों से सजाया गया है। इसके साथ चांदी के नंदी और फूलों से बनाई गई बप्पा की आकृति इस स्पेस को और भी खूबसूरत बनाती है। यह कोना घर में श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराता है।

Nature Theme वाला Kitchen बना सबसे अलग

जय मदान का मॉड्यूलर किचन भी काफी यूनिक है। किचन के कैबिनेट्स पर हरे पत्तों, पौधों और फलों के खूबसूरत प्रिंट्स बने हैं, जो इसे नेचर-फ्रेंडली लुक देते हैं। ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे इनडोर प्लांट्स रखे गए हैं। वहीं काले और हरे रंग के मार्बल वाला काउंटर टॉप पूरे किचन को मॉडर्न और एलिगेंट बनाता है। शाही महल जैसा है Bedroom घर का बेडरूम किसी रॉयल सूट से कम नहीं दिखता। यहां रखा फोर-पोस्टर बेड सफेद जालीदार पर्दों से सजा हुआ है, जो पूरे कमरे को ड्रीमी और विंटेज लुक देता है। हरे रंग के कुशन, बड़ा शीशा और बेज कलर का शानदार हेडबोर्ड इस कमरे को बेहद क्लासी बनाते हैं। यह कमरा लग्जरी के साथ-साथ सुकून का भी एहसास कराता है।
PunjabKesari

Related News