नारी डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर से निकलकर दुबई के बड़े बिजनेसमैन बनने तक का सफर तय करने वाले सतीश सनपाल आज अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और शाही अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 8000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखने वाले सतीश सनपाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa और Dubai Hills में आलीशान घरों के मालिक हैं।उनका Burj Khalifa स्थित घर मॉर्डन लग्जरी और क्लासिक रॉयल डेकोर का शानदार मिश्रण है। शेर के चेहरे वाली नक्काशीदार कुर्सियों से लेकर गोल्डन मिरर वॉल्स और फ्लोर-टू-सीलिंग कांच की खिड़कियों तक, घर का हर कोना रॉयल्टी और लग्जरी का एहसास कराता है। आइए देखते हैं उनके इस शाही आशियाने की खास झलकियां।
क्लासिक और रॉयल एंट्रेंस
घर का एंट्रेंस एरिया बेहद भव्य और आकर्षक है। बड़े लकड़ी के मजबूत दरवाजे घर को क्लासिक और रॉयल लुक देते हैं। अंदर प्रवेश करते ही लाइट टेक्सचर पेंट वाली दीवारें और यूनिक डिजाइन वाला बड़ा शीशा पूरे स्पेस की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

लिविंग एरिया की शानदार पहली झलक
घर का लिविंग एरिया लग्जरी और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण है। यहां रखा गहरे नीले रंग का वेलवेट विंग्ड-बैक सोफा पूरे कमरे का मुख्य आकर्षण बनता है। डिजाइनर कारपेट, न्यूट्रल टोन वाले बड़े सोफे और दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग इस स्पेस को मॉर्डन और पॉजिटिव वाइब देती है।
पेंटहाउस स्टाइल हाई-क्लास डिजाइन
लिविंग एरिया का दूसरा हिस्सा हाई-क्लास पेंटहाउस डिजाइन को दर्शाता है। फर्श से छत तक लगी बड़ी कांच की खिड़कियां पूरे कमरे को प्राकृतिक रोशनी से भर देती हैं। यहां से दुबई शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। सफेद लेदर सोफे, फ्लोरल कुशन और गोल्डन मेटल बेस वाली ग्लास टेबल इंटीरियर को फ्रेश और लग्जरी लुक देते हैं।

शाही विंटेज कॉर्नर
घर का यह हिस्सा किसी राजसी महल जैसा महसूस होता है। नक्काशीदार लकड़ी का कंसोल टेबल, एंटीक स्टाइल कुर्सियां और खूबसूरत पेंटिंग्स इसे बेहद खास बनाती हैं। क्रिस्टल झूमर और यूनिक शोपीस पूरे स्पेस में रॉयल फील जोड़ते हैं। डार्क वुडन फ्लोरिंग और ऑफ-वाइट दीवारों का कॉम्बिनेशन बेहद शानदार लगता है।
शेर के चेहरे वाली विंटेज कुर्सियां
सतीश सनपाल के घर की सबसे खास चीजों में से एक हैं शेर के चेहरे की नक्काशी वाली सफेद विंटेज कुर्सियां। इन कुर्सियों के हैंडरेस्ट पर बेहद बारीकी से शेर का चेहरा उकेरा गया है, जो ताकत और शाही ठाठ का प्रतीक माना जाता है। ऑफ-वाइट फिनिश और आरामदायक कुशन इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं।

राजसी डाइनिंग एरिया
घर का डाइनिंग एरिया किसी शाही महल से कम नहीं लगता। ऑफ-वाइट डाइनिंग टेबल, ग्लास टॉप और मैचिंग कुर्सियां पूरे स्पेस को एलिगेंट लुक देती हैं। ऊपर लगा क्लासिक झूमर और दीवारों पर लगी खूबसूरत पेंटिंग्स इसकी रॉयल खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।
विंटेज घड़ी वाली अलमारी और डेकोरेटिव फायरप्लेस
घर का यह हिस्सा क्लासिक रॉयल इंटीरियर का शानदार उदाहरण है। सफेद रंग की नक्काशीदार अलमारी और डेकोरेटिव फायरप्लेस पूरे स्पेस को विंटेज टच देते हैं। गोल्डन डिटेलिंग और क्रिएटिव सजावट इसे और ज्यादा लक्जरी बनाती है।
मॉर्डन आर्ट और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इस हिस्से में मॉर्डन आर्ट और क्लासिक इंटीरियर का शानदार मेल देखने को मिलता है। गोल्डन डायमंड-कट मिरर वॉल पूरे एरिया को चमकदार और आलीशान बनाती है। मोर की पेंटिंग वाला कंसोल टेबल, नीले चीनी मिट्टी के फूलदान और ब्लैक पियानो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

फ्लोर-टू-सीलिंग कांच की खिड़कियां
घर की विशाल कांच की खिड़कियां पूरे स्पेस को खुला और शानदार बनाती हैं। यहां बैठकर दुबई शहर और आसमान का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। धूप से रोशन इस हिस्से में रखी आर्मचेयर और विंटेज क्लॉक इंटीरियर को शाही अंदाज देती हैं।
बालकनी से दिखता है दुबई का शानदार व्यू
घर की बालकनी मॉर्डन आर्किटेक्चर का बेहतरीन उदाहरण है। ग्लास रेलिंग वाली इस बालकनी से दुबई की गगनचुंबी इमारतों और खूबसूरत सड़कों का शानदार बर्ड्स-आई व्यू दिखाई देता है। यहां का नजारा किसी फाइव स्टार पेंटहाउस जैसा एहसास कराता है।