14 JULTUESDAY2026 5:16:03 PM
Nari

हवा में टूट गया Zip Line का लाॅक, मां- बाप के सामने 45 फुट ऊंचाई से गिरा 16 साल का लड़का

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 May, 2026 11:30 AM
हवा में टूट गया Zip Line का लाॅक, मां- बाप के सामने 45 फुट ऊंचाई से गिरा 16 साल का लड़का

नारी डेस्क:  आगरा के एक मनोरंजन स्थल पर 'जिपलाइन' का तार टूटने से 45 फुट की ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।  मां- बाप के सामने उनके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, वह कुछ भी नहीं कर पाए। इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। दुर्घटना के लिए 'जिपलाइन' संचालित करने वाली कंपनी को जिम्मेदार माना जा रहा है। 
 

यह भी पढ़ें:  गंगा दशहरा पर नहीं कर सकते गंगा स्नान तो कर लो ये पाठ, घर बैठे ही धुल जाएंगे सारे पाप
 
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब छह बजे ताजगंज इलाके के एक मनोरंजन स्थल पर हुई। फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुणाल अग्रवाल (16) अपने परिवार के साथ घूमने गया था। कुणाल 'जिपलाइन' का आनंद ले रहा था, तभी बीच में ही तार टूट गया और वह सीधे जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

यह भी पढ़ें:  15 दिन में 4 बार Petrol-Diesel के दामों ने दिया झटका, 100 के पार पहुंचा पेट्रोल का Rate
 

बताया जा रहा है ताजमहल देखने के बाद परिवार बच्चों की जिद पर ताजगंज स्थित चौपाटी पहुंचा। यहां लगे एडवेंचर गेम्स को देखकर 16 वर्षीय कुनाल ज़िप लाइन पर जाने की जिद करने  लगा।  पुलिस के अनुसार ज़िप लाइन पर आगे बढ़ते ही पुली का लॉक अचानक खुल गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। अपने बेटे को देख रहे मां- बाप को तो एक बार में तो समझ ही नहीं आया कि उनके बेटे के साथ हुआ क्या। वह बेटे को बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन तब तक बेहद देर हो गई थी।  अधिकारियों के मुताबिक, यह मनोरंजन स्थल आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि साहसिक गतिविधियों का संचालन एक निजी कंपनी को दिया गया है। घटना के बाद इस स्थल पर सभी साहसिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं।
 

Related News