24 JUNWEDNESDAY2026 12:44:35 PM
Nari

दो सहेलियों को हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़ी, कहा- ''हमें पूरा हक…''

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 27 Apr, 2026 02:51 PM
दो सहेलियों को हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़ी, कहा- ''हमें पूरा हक…''

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक गजब मामला सामने आया है। यहां पर दो सहेलियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके चलते अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। जब दोनों सहेलियों ने एक साथ रहने की जिद की तो उनके परिवार वालों ने उनका विरोध किया। विरोध करने पर ये मामला पुलिस तक पहुंच गया।

एक दूसरे से करना चाहती हैं शादी

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बिलारी कोतवाली इलाके का है। बिहार की रहने वाली एक युवती और बिलारी की युवती दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक कार्यस्थल से के बीच दोस्ती हुई। दोनों के बीच का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वो प्यार में बदल गया। दोनों के बीच पनपे गहरे समलैंगिक प्रेम का नतीजा ये निकला कि अब वो अपने इस रिश्ते को नाम देना चाहती है और विवाह करना चाहती है।

PunjabKesari

परिजनों की नहीं चली एक भी

दोनों के इस फैसले का परिवार वालों ने विरोध किया तो दोनों अपने प्यार की गुहार लेकर थाने पहुंच गई। परिजनों की लाख कोशिशों और सामाजिक दुहाई के बावजूद, युवतिया अपने फैसले पर अड़ी रही। घंटों चली बातचीत के बीच पुलिस ने जब दोनों के दस्तावेजों की जांच की, तो वे कानूनन बालिग पाई गईं। युवतियों ने दो-टूक लहजे में संवैधानिक अधिकारों की बात कही। पुलिस से कहा कि बालिग होने के नाते उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता है। पुलिस ने भी परिजनों को कानूनी सीमाओं का हवाला देते हुए समझाया कि किसी भी बालिग व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोकना अवैध होता है। इसके बाद परिजनों की एक नहीं चली और दोनों युवतियां एक दूसरे का हाथ पकड़कर साथ रहने के लिए चली गई। अब ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 


 

Related News