
नारी डेस्क : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म की कामयाबी के बाद वह हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर की तीसरी सालगिरह के सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। अब उन्होंने अनंत अंबानी के 31वें बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए जामनगर का रुख किया है। अनंत अंबानी का जन्मदिन 10 अप्रैल को है और उनके जामनगर स्थित घर में इस खास मौके के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बॉलीवुड के बड़े सितारे भी नजर आए । इस भव्य मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे थे अभिनेता रणवीर सिंह।
रणवीर सिंह का जश्न भरा मूड
फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बाद रणवीर सिंह काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में वे अनंत अंबानी के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। इस अवसर पर कई बड़े सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। वहां की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
हर्षदीप कौर ने की तारीफ
इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की कई झलकियां सामने आई हैं। सिंगर हर्षदीप कौर ने रणवीर सिंह के साथ एक प्यारी और दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। हर्षदीप ने कहा कि जब भी वे रणवीर से मिलती हैं, उनकी वही पुरानी एनर्जी और प्यार देखने को मिलता है। उन्होंने रणवीर को 'दिल से अच्छा इंसान' बताया, जो अपने बिहेवियर से हर किसी को खास महसूस कराते हैं। इसके अलावा हर्षदीप कौर ने मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान के साथ भी तस्वीर शेयर की और बताया कि उनके साथ स्टेज शेयर करना बहुत खास अनुभव है।
मोहित चौहान संग रणवीर ने लगाए सुर
एक वीडियो में रणवीर सिंह सिंगर मोहित चौहान के साथ डूबा डूबा गाना गाते नजर आए। इस दौरान उनका फन और मस्ती भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया। पूरा माहौल सूफी म्यूजिक और शानदार परफॉर्मेंस से भरपूर था, जिसने इस सेलिब्रेशन को और भी यादगार बना दिया।

जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहली फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी और इसका दूसरा पार्ट भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रहा है। जामनगर में इस भव्य पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे कई बड़े सितारे मौजूद थे। यह सेलिब्रेशन केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों से सजी एक खास महफिल बन गया।