19 MAYTUESDAY2026 8:29:41 PM
Nari

“पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं” Smriti Mandhana ने इस पर की खुलकर बात

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 May, 2026 05:24 PM
“पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं” Smriti Mandhana ने इस पर की खुलकर बात

नारी डेस्क :  जहां आज भी समाज के कई हिस्सों में पीरियड्स को शर्म, झिझक और छुपाने वाली चीज माना जाता है, वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज Smriti Mandhana ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। स्मृति मंधाना ने कहा कि पीरियड्स यानी मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य और नेचुरल प्रक्रिया है, इसलिए इस पर बात करते समय किसी भी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। मुंबई में आयोजित एक मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुईं मंधाना ने बताया कि आज भी गांवों और छोटे शहरों में पीरियड्स जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं होती। लोग इसे छुपाने की कोशिश करते हैं, जबकि जागरूकता और खुली बातचीत ही इस विषय से जुड़ी झिझक और गलत धारणाओं को खत्म कर सकती है।

गांवों में आज भी दबी जुबान में होती है बात

स्मृति मंधाना ने कहा, गांव में पीरियड्स के बारे में बातचीत दबी जुबान में होती है। इसे छुपाया जाता है, जबकि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस पर बिना झिझक के चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और खुली बातचीत से समाज में मौजूद गलत धारणाओं और शर्म की भावना को खत्म किया जा सकता है। 

PunjabKesari

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की कही बात

स्मृति मंधाना ने कहा कि वह अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करेंगी ताकि गांव-गांव तक पीरियड्स और महिलाओं की स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैले। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं और वह आगे भी इससे जुड़ना चाहेंगी।

यें भी पढ़ें : “मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना”, मौत से पहले दोस्त को भेजा था Twisha Sharma ने दर्दभरा मैसेज

स्कूली छात्राओं से मिलकर हुईं भावुक

इस दौरान स्मृति मंधाना क्रिकेट खेलने वाली स्कूली छात्राओं से भी मिलीं। उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलकर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। उन्होंने छात्राओं को खेल को गंभीरता से लेने और मेहनत करने की सलाह दी। क्रिकेट में अच्छा करियर बनाया जा सकता है। मेहनत करना जरूरी है, लेकिन खेल का आनंद लेना भी उतना ही जरूरी है।

PunjabKesari

मंधाना ने फिटनेस और खेल को बताया जरूरी

मंधाना ने कहा कि हर लड़की को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे फिटनेस बेहतर रहती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बता दें की महिला टी20 विश्व कप 2026 ICC Women's T20 World Cup 2026 इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। इस पर बात करते हुए मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से इसकी तैयारी कर रही है।
 

Related News