
नारी डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सोमवार को अपने घरेलू मैदान, चेपॉक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक 'करो या मरो' वाले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करेगी। इस मैच में दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अहम पॉइंट्स हासिल करने पर नजर गड़ाए हुए हैं। धोनी ने कई बार सार्वजनिक रूप से चेपॉक में अपना आखिरी T20 मैच खेलने की इच्छा ज़ाहिर की है, और एक बार फिर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह उनका आखिरी सीज़न हो सकता है।

ट्रेनिंग ले रहे हैं धोनी
सीज़न की शुरुआत में, CSK के फ़ैन्स को तब झटका लगा जब MS धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण दो हफ़्तों के लिए टीम से बाहर हो गए। लेकिन अब टूर्नामेंट का आखिरी दौर चल रहा है, फिर भी यह दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मैदान पर नहीं उतरा है, जबकि वह नेट्स में ट्रेनिंग कर रहा है। ऐसे में शायद पांच बार IPL जीतने वाले कप्तान मैदान पर उतर सकते हैं। ESPNCricinfo के अनुसार, धोनी ने रविवार को 30-40 मिनट तक ट्रेनिंग की, जिसमें उन्होंने थ्रोडाउन और स्पिनरों का सामना किया। 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताबी जीत के बाद धोनी ने कहा था, 'उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा, अब लगभग पांच साल बाद चेन्नई में सीएसके का आखिरी लीग मैच खेला जा रहा है ।
सीजन से बाहर रहे हैं धोनी
वहीं इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि इस मैच में MS धोनी का खेलना एक "जोखिम" (gamble) हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज इस समय ऐसा कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगे, खासकर तब जब वह पिंडली में खिंचाव (calf strain) के कारण पूरे सीजन से बाहर रहे हैं। IPL-विशेष खिलाड़ी होने के नाते धोनी ने पिछले एक साल से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। CSK के लिए SRH और बाद में GT के खिलाफ होने वाले दो मैच प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावनाओं के लिहाज से बहुत अहम हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी प्लेइंग XI में शामिल होते हैं, या फिर वह टीम के मौजूदा तालमेल (combination) को बिल्कुल भी नहीं छेड़ते।

फैंस को उनका बेसर्बी से इंतजार
वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में जब टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी, तब धोनी ने 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 था। IPL 2025 से पहले, सुपर किंग्स ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में एक "अनकैप्ड खिलाड़ी" के तौर पर रिटेन किया था, और इस रिटेंशन को IPL 2026 के लिए भी बढ़ा दिया गया, जिसमें उनकी सैलरी 4 करोड़ रुपये ही रखी गई।