नारी डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हेल्थ जर्नी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी पर काबू पाया। उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर न सिर्फ वजन घटाया, बल्कि बिना इंसुलिन और दवाइयों के खुद को फिट बनाया। एक कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए अमित शाह ने बताया कि वह पहले डायबिटीज से पीड़ित थे। लेकिन मई 2020 के बाद उन्होंने अपनी दिनचर्या में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सही लाइफस्टाइल अपनाकर उन्होंने अपनी सेहत को पूरी तरह बदल दिया।
इन आदतों ने किया चमत्कार
अमित शाह के अनुसार, कुछ साधारण लेकिन जरूरी आदतों ने उनकी सेहत में बड़ा बदलाव लाया
रोजाना पर्याप्त नींद लेना
भरपूर पानी पीना
संतुलित और घर का बना खाना खाना
नियमित एक्सरसाइज करना
उन्होंने बताया कि इन आदतों को लगातार अपनाने से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिला।

20 किलो से ज्यादा वजन किया कम
लाइफस्टाइल में बदलाव का असर यह हुआ कि अमित शाह ने 20 किलो से ज्यादा वजन कम कर लिया। उनका मानना है कि कोई भी बड़ा बदलाव अचानक नहीं होता, बल्कि छोटी-छोटी आदतों को नियमित रूप से अपनाने से ही लंबे समय में असर दिखता है।
युवाओं को दिया खास संदेश
अमित शाह ने युवाओं को सलाह दी कि शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा शरीर के लिए रोज कम से कम 2 घंटे शारीरिक गतिविधि करें । दिमाग के लिए 6 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
डिसिप्लिन और संतुलन है सबसे जरूरी
उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए अनुशासन (discipline) और संतुलन बहुत जरूरी है। प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा शुगर से दूर रहें। एक्सरसाइज को रोजमर्रा की आदत बनाएं (वॉक, योग या खेल)। क्रैश डाइट या शॉर्टकट से बचें।

लिवर का ध्यान रखना भी जरूरी
अमित शाह ने यह भी कहा कि अच्छी सेहत के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए शराब का सीमित सेवन करें तैलीय खाने से बचें हरी सब्जियां, फल और हल्दी को डाइट में शामिल करें।
अमित शाह की यह जर्नी दिखाती है कि सही लाइफस्टाइल और अनुशासन से बड़ी से बड़ी बीमारी पर भी काबू पाया जा सकता है। छोटे-छोटे बदलावों को लगातार अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत को बेहतर बना सकता है।