27 APRMONDAY2026 7:37:09 PM
Nari

डॉक्टर से स्टार बनने तक: साई पल्लवी की कहानी, नहीं आती हिंदी बोलने, फिर भी की कोशिश कहा...

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Apr, 2026 05:14 PM
डॉक्टर से स्टार बनने तक: साई पल्लवी की कहानी, नहीं आती हिंदी बोलने, फिर भी की कोशिश कहा...

नारी डेस्क:  साउथ सिनेमा की दमदार अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही जुनैद खान के साथ फिल्म एक दिन और साथ ही रामायण में नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनकी एक अलग पहचान भी रही है वह एक ट्रेंड डॉक्टर हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक डॉक्टर को किस्मत फिल्मों में कैसी ले आई।

तामिलनाडु से फिल्मी दुनिया तक का सफर

तामिलनाडु की रहने वाली साई पल्लवी का पूरा नाम साई पल्लवी सेंथमराई है। आज वह तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी सादगी और नेचुरल एक्टिंग ने उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग पहचान दिलाई है। डांस रियलिटी शो से मिली पहली पहचान बहुत कम लोग जानते हैं कि साई पल्लवी को पहली पहचान एक्टिंग से नहीं, बल्कि डांस से मिली थी। उन्होंने 2008 में विजय टीवी के डांस शो उंगलिल यार अदुथा प्रभु देवा और 2009 में D4 – द अल्टीमेट डांस शो में हिस्सा लिया था। यहीं से उन्हें पहचान मिली और फिल्मों के ऑफर आने शुरू हुए।

PunjabKesari

डॉक्टर बनने का सपना और MBBS की पढ़ाई

फिल्मों से पहले साई पल्लवी का सपना एक कार्डियोलॉजिस्ट बनने का था। उन्होंने जॉर्जिया की मेडिकल यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए, क्योंकि वह अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं करना चाहती थीं। साल 2015 में आई सुपरहिट फिल्म प्रेमम ने उनकी जिंदगी बदल दी। हालांकि इस फिल्म के लिए भी उन्होंने एक शर्त रखी थी कि वह सिर्फ छुट्टियों के दौरान ही शूटिंग करेंगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। 2016 में MBBS पूरा करने के बाद उन्होंने एक्टिंग को ही करियर के रूप में चुन लिया।

ये भी पढ़ें: 1.4 Billion Dollar Net Worth वाली Rihanna, कैसे बनीं दुनिया की सबसे अमीर Singer

नेचुरल ब्यूटी और सादगी की मिसाल

साई पल्लवी हमेशा से अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि पढ़ाई के दौरान उन्हें एक्ने की समस्या थी, जिसकी वजह से वह बाहर निकलते समय चेहरा ढक लेती थीं। बावजूद इसके, उन्होंने खुद को स्वीकार किया और नेचुरल रहने पर जोर दिया। यही वजह है कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन भी ठुकरा दिया। साई पल्लवी ने कई बार खुलकर कहा है कि उन्हें हिंदी समझ में आती है, लेकिन वह इसे धाराप्रवाह नहीं बोल पातीं। उन्होंने अपनी “टूटी-फूटी हिंदी” के लिए भी फैंस से माफी मांगी है, जो उनके सादगी भरे स्वभाव को दिखाता है।

PunjabKesari

सेट पर रोने का किस्सा भी किया शेयर

फिल्म श्याम सिंघा रॉय की शूटिंग के दौरान का एक भावुक किस्सा भी साई पल्लवी ने साझा किया था। लगातार शूटिंग और नींद पूरी न होने के कारण वह सेट पर ही रोने लगी थीं। उनकी हालत देखकर उनकी बहन ने डायरेक्टर से छुट्टी की बात की, जिसके बाद उन्हें आराम करने का मौका मिला।

 
 

Related News