नारी डेस्क: अंक ज्योतिष (Numerology) एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है, जो यह मानता है कि हमारे जन्म की तारीख हमारे व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य पर गहरा असर डालती है। कई लोगों का मानना है कि कुछ खास मूलांक वाले लोग जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। खासकर कुछ लड़कियां ऐसी मानी जाती हैं, जिनके जीवन में “राजयोग” होता है और वे रानी जैसी जिंदगी जीती हैं।
मूलांक 1: सूर्य का प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक पर सूर्य का प्रभाव माना जाता है। सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है, जिसका असर इन लड़कियों के व्यक्तित्व में साफ दिखाई देता है।

राजयोग लेकर जन्मी मानी जाती हैं ये लड़कियां
मूलांक 1 वाली लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि इनके जीवन में धन, सम्मान और सफलता की कमी नहीं होती। ये अपने दम पर आगे बढ़ती हैं और कई बार मुश्किल हालात को भी अपने पक्ष में बदल देती हैं।
स्वभाव में दिखती है अलग पहचान
इन लड़कियों का स्वभाव काफी मजबूत और आत्मनिर्भर होता है। ये निडर होती हैं और किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करतीं। इन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद होता है और यही बात इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
मजबूत इच्छाशक्ति से पाती हैं सफलता
मूलांक 1 वाली लड़कियों की सबसे बड़ी खासियत उनकी इच्छाशक्ति होती है। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही मानती हैं। यही वजह है कि करियर के मामले में ये अक्सर आगे रहती हैं और अपनी अलग पहचान बनाती हैं।अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लड़कियों की किस्मत सिर्फ करियर में ही नहीं, बल्कि प्यार के मामले में भी मजबूत होती है। हालांकि जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन ये हर मुश्किल से सीख लेकर और भी मजबूत होकर आगे बढ़ती हैं।

इस साउथ एक्ट्रेस का भी है यही मूलांक
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल को हुआ है, जिससे उनका मूलांक भी 1 बनता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, उनकी सफलता और लोकप्रियता में इस मूलांक का भी योगदान माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य तथ्यों पर आधारित है।