25 APRSATURDAY2026 6:46:38 PM
Nari

ईशा अंबानी संग मुंबई पहुंचीं रिहाना, फेंटी ब्यूटी लॉन्च में दिखा स्टाइल

  • Edited By Monika,
  • Updated: 25 Apr, 2026 05:00 PM
ईशा अंबानी संग मुंबई पहुंचीं रिहाना, फेंटी ब्यूटी लॉन्च में दिखा स्टाइल

नारी डेस्क : पॉप स्टार रिहाना 24-25 अप्रैल 2026 को अपने ब्यूटी ब्रांड 'Fenty Beauty' के भारत में लॉन्च के लिए मुंबई पहुंचीं। उन्होंने ईशा अंबानी के साथ इवेंट में शिरकत की, रिहाना साल  2024 में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग परफॉरमेंस के बाद वह दूसरी बार भारत आई। पॉप स्टार रिहाना दुनिया की सबसे अमीर female singers में से एक हैं। दोनों की न सिर्फ कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली, बल्कि उनका स्टाइल भी सबको इंप्रेस कर गया। रिहाना ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था और वहीं दुसरी तरफ, ईशा अंबानी ने डायर (Dior) की शिमरी ड्रेस पहनी थी। इवेंट में रिहाना ने ईशा अंबानी के साथ काफी पोज़ दिए।

फेंटी ब्यूटी के साथ भारत में बड़ी रिहाना की एंट्री

ईशा अंबानी ने Fenty Beauty को भारत में लॉन्च करने के लिए रिहाना के साथ हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के तहत यह ब्रांड अब देश में रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध होगा। लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक की मौजूदगी रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रिहाना और ईशा की जोड़ी की हुई।

इवेंट में दिखी खास बॉन्डिंग

इवेंट में दोनों ने साथ एंट्री लेकर सबका ध्यान खींच लिया। Rihanna ने जहां ईशा का हाथ थामा, वहीं उन्हें गले लगाकर अपनी गर्मजोशी भी जाहिर की। यह मोमेंट कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

लग्जरी ब्रांड्स में दिखा हाई-फैशन गेम

इस खास मौके पर Isha Ambani और Rihanna ने इंटरनेशनल लग्जरी फैशन का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ईशा अंबानी Dior की स्प्रिंग 2026 कलेक्शन की शिमरी स्काई ब्लू ड्रेस में बेहद एलिगेंट नजर आईं, जबकि रिहाना ने Alaïa (Maison Alaïa) की फॉल 2026 ब्लैक ड्रेस पहनकर क्लासी और पावरफुल अंदाज पेश किया। दोनों का स्टाइल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था, लेकिन फिर भी उन्होंने मिलकर एक मजबूत और यादगार फैशन स्टेटमेंट पेश किया।

ईशा अंबानी का ड्रीमी ‘प्रिंसेस लुक’

Isha Ambani का ड्रीमी ‘प्रिंसेस लुक’ इस इवेंट की खास हाइलाइट बना। उनकी ड्रेस में 3D फ्लोरल एम्बेलिशमेंट और शीयर पैनल्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जिसमें स्काई ब्लू शेड्स के फ्लोरल डिजाइन ने लुक को और भी सॉफ्ट और फ्रेश बना दिया। शॉर्ट ड्रेस के साथ जोड़ी गई फ्लोई, प्लीटेड स्कर्ट ने आउटफिट में ग्रेसफुल मूवमेंट जोड़ा, जबकि नेकलाइन पर लगा ब्लैक बो इसे क्लासी टच देता नजर आया। इस पूरे लुक ने उन्हें सॉफ्ट, एलिगेंट और बिल्कुल प्रिंसेस जैसी अपील दी। उन्होंने इसे मिनिमल जूलरी, न्यूड मेकअप और ओपन हेयर के साथ स्टाइल कर अपने लुक को संतुलित और ग्लैमरस फिनिश दिया।

रिहाना का ‘ब्लैक ब्यूटी’ पावर लुक

Rihanna का ‘ब्लैक ब्यूटी’ पावर लुक इवेंट में खास आकर्षण बना। उनका ऑल-ब्लैक आउटफिट स्लीक और सॉफिस्टिकेटेड नजर आया, जिसमें हाई नेक और फुल स्लीव्स के साथ बॉडी-हगिंग टेक्सचर्ड अपर पोर्शन ने लुक को स्ट्रक्चर्ड और ड्रामेटिक बनाया। इसके साथ जोड़ी गई फ्लोई प्लीटेड स्कर्ट ने आउटफिट में एलिगेंट मूवमेंट जोड़ा। मैट और ग्लॉसी टेक्सचर का यह संतुलित मिक्स उनके पूरे लुक को और भी रिच, पावरफुल और हाई-फैशन अपील देता नजर आया।

इंडियन जूलरी से जोड़ा खास टच

Rihanna ने अपने लुक में इंडियन एलीमेंट जोड़कर उसे और खास बना दिया। उन्होंने Manish Malhotra का सिग्नेचर हाथफूल पहना, जो उनके आउटफिट में ट्रेडिशनल टच लेकर आया। इसके साथ ही Birdhichand Ghanshyamdas के ईयरकफ और रिंग्स ने उनके ब्लैक लुक को और ज्यादा एलिगेंट और रॉयल बना दिया। इन जूलरी पीसेस ने उनके पूरे स्टाइल को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया।
 

Related News