27 APRMONDAY2026 12:35:31 PM
Life Style

तेजी से बढ़ेगा खून! अपनाएं Kareena Kapoor की डायटीशियन के बताएं ये तरीके

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 27 Apr, 2026 09:24 AM
तेजी से बढ़ेगा खून! अपनाएं Kareena Kapoor की डायटीशियन के बताएं ये तरीके

नारी डेस्क: एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन (Hb) का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) में पाया जाता है और इसका काम शरीर के सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है। जब इसकी कमी हो जाती है, तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ये समस्या महिलाओं में आम होती जा रही है। क्योंकि उन्हें हर महीने पीरीयड से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी, मेनोपॉज जैसे फेज भी होते हैं। जिससे खून की कमी हो जाती है। इस कमी से कई समस्याएं जैसे, चिड़चिड़ापन होना, बाल झड़ने लगना, पीरियड्स में दिक्कत आना, त्वचा का बेजान हो जाना, थकान, हार्टबीट अचानक बढ़ना जैसी कई समस्याएं हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कुछ हेल्दी टिप्स अपनाने की जरूरत है।

आज हम इस लेख में आपको करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर के बताएं हुए कुछ हेल्दी तरीके बताएंगे, जिससे आप एनीमिया की समस्या को दूर कर सकते है। डायटीशियन रुजुता दिवेकर को कई बड़े सेलिब्रिटी जैसे नीना गुप्ता से लेकर सोनम कपूर तक फॉलो करते है। आप भी उनके बताएं हुए तरीके अपनाकर इस परेशानी को दूर कर सकते है। चलिए जानतें है शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के आसान तरीके...

PunjabKesari

हर रोज खाएं एक फ्रेश फ्रूट

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आपका खान पान अच्छा होना चाहिए। जैसे आपको फलों का सेवन करना चाहिए। रुजुता दिवेकर कहती हैं कि हीमोग्लोबिन लेवल सुधारने के लिए रोजाना एक फ्रेश फ्रूट खाएं। आप सीजन के हिसाब से फल खा सकते है। उन्होंने बताया कि इस समय आम का सीजन है, आप आम खा सकते हैं। इसके अलावा अमरूद और काजू का फल भी विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स हैं।

हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक्स

रुजुता दिवेकर ने कहा कि गर्मी का मौसम है और इसमें आप दही, छाछ और लस्सी जैसी चीजों का सेवन करें। आप ब्रेकफास्ट या लंच में इसे ले सकते हैं। इससे आपके मील में बी12 बढ़ता है। इससे भी आयरन अब्सॉर्प्शन बढ़ता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है।

पल्सेस और लैग्यूम

डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए बताया कि आप दाल और लैग्यूम यानी फली वाली चीजों जैसे अरहर, कुलैथ, राजमा, मटर चना को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे अमीनो एसिड्स, फाइबर और विटामिन बी मिलता है।

PunjabKesari

चना-गुड़ का करें सेवन

रुजुता दिवेकर कहती है कि आयरन का अब्सॉर्प्शन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन तरीका है चना और गुड़ खाना। उन्होंने कहा कि भारत में चना गुड़ का कॉम्बिनेशन काफी पुराना है। इसे लोग अब काफी कम खाते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में चना-गुड़ का सेवन करना बहुत अच्छा है।

कुकिंग करते समय रखें ये ध्यान

डायटीशियन ने कहा कि शरीर में आयरन इंप्रूव करने के लिए आप खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तन जैसे तवा, कलछी, कड़ाही का इस्तेमाल करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तंबाकू, शराब और सिगरेट आपके आयरन लेवल को कम करती हैं। बहुत ज्यादा ब्लैक कॉफी भी आयरन अब्सॉर्प्शन में रुकावट डालती है और हर रोज जूस, फ्रूटी, स्मूदी जैसी चीजें खाते हैं, लेकिन खाना स्किप करते हैं तो भी आयरन का अब्सॉर्प्शन रुकता है, इसीलिए इस बात का भी ध्यान रखें। 

Related News