
नारी डेस्क : अंबानी परिवार को आज कौन नहीं जानता, यह भारत के सबसे चर्चित और प्रभावशाली परिवारों में से एक है। आए दिन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर Isha Ambani और उनकी मां नीता अंबानी के बारे में आए दिन बात होती है और सब जानते हैं वो कितनी एक्टिव है Society के कामों में लेकिन आज हम आपको ईशा अंबानी की सासू मां के बारे में बताएंगे।

खूबसूरती और स्टाइल की बात करें तो ईशा अंबानी की सास स्वाति पीरामल अपनी समधन नीता अंबानी से कम नहीं है। रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से ईशा अंबानी की शादी हुई हैं। ईशा अंबानी की सास भी नीता अंबानी की तरह ही सामाजिक कार्यों को लेकर मशहूर है।

वैसे तो स्वाति पेशे से एक डॉक्टर हैं मगर साथ ही पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी संभालती हैं। इतना ही नहीं वो मुंबई के गोपालकृष्णा पीरामल अस्पताल की फाउंडर भी हैं। कई गरीबों के लिए हेल्थ कैंपेन चलाती हैं और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का उनका मकसद अभी जारी है। social Activist के तौर पर स्वाति पीरामल को साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।

अब बात करते हैं सास बहु के रिश्ते के बारे में, दोनों का रिश्ता सास बहु वाला नहीं बल्कि मां-बेटी जैसा है। सास स्वाति ईशा को बेहद प्यार देती है। ईशा भी अपनी सासू मां को मां की तरह सम्मान देती है, दोनों की बॉन्डिंग कई इवेंट में देखने को मिल ही जाती है। कई मौकों पर वह एक साथ नजर आती हैं।