नारी डेस्क: आज के समय में खराब खान-पान की वजह से कई समस्याएं हो जाती है। इसमें से एक समस्या है फैटी लीवर (Fatty Liver) की। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। ये समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ रही है और कई लोग इससे पीड़ित है। इसका समय पर इलाज कराना जरूरी है, अगर ऐसा ना किया जाए तो ये समस्या आगे चलकर एक खतरनाक बीमारी का रूप ले लेती है। ये बीमारी ज्यादतर उन लोगों को हो जाती है, जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या जो मोटापे (Obesity) से पीड़ित होते हैं, उनमें लीवर में फैट जमा होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर उन्हें वजन कम करने की सलाह देते है। चहिए जानते है कि डॉक्टरों के अनुसार वजन कैसे कम करना चाहिए...
फैटी लीवर होने के कारण
गलत खान-पान
शराब का अधिक सेवन
मोटापा (Obesity)
सुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज
हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स
शारीरिक गतिविधि की कमी

कैसे करें वजन कम?
फैटी लीवर की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले वजन कम करने की जरूरत है। Nutrients जर्नल के 2019 के रिपोर्ट के अनुसार फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए 7 से 10% वजन कम करना सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। वजन कम करने से लिवर में जमा फैट कम होने लगता है, जो इस समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है। अगर अच्छा लाइफस्टाइ, अच्छी डाइट होगी तो फैटी लीवर और वजह की समस्या से राहत मिल सकती है। चलिए जानते है इस बारे डॉक्टर क्या कहते है...
डॉक्टर क्या कहतें है?
डॉक्टर के अनुसार, फैटी लीवर में सबसे पहले वजन कम करना चाहिए। क्योंकि वजन कम करने से जल्दी रिवर्स करने में मदद मिलती है। Korean Journal Of Family Medicine 2014 स्टडी के अनुसार, 180 लोगों पर किए गए इस स्टडी में यह पाया गया कि वजन कम करने से लिवर की सेहत में सुधार हो सकता है। इस स्टडी में बताया गया है कि 21 लोगों (11.7%) ने अपना वजन कम किया, जिसके कारण उनमें फैटी लिवर ठीक होने की संभावना 18.37 गुना बढ़ गई। इसके उलट, 38 लोगों (21.1%) का वजन बढ़ा, जिसके कारण उनमें बीमारी ठीक होने की संभावना कम होकर सिर्फ 0.28 गुना रह गई, जबकि 121 लोगों (67.2%) का वजन स्थिर रहा।

वजन कम करने के तरीके
डाइट में बदलाव: फैटी लीवर की समस्या से निजात पाने के लिए वजन कम करना बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए डाइट में हेल्दी बदलाव करना है। फैटी लिवर के मरीजों की डाइट फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होना जरूरी है। इसलिए, इन मरीजों को अपनी डाइट में मैदा और चीनी की जगह ओट्स, दलिया और होल ग्रेन्स शामिल करना चाहिए।
रोजाना एक्सरसाइज करें: वजन कम करने के लिए रोज कम से कम 30 से 45 मिनट वॉक करें। हल्की दौड़, योग या साइक्लिंग भी फायदेमंद है। इससे आप फैटी लीवर में वजन कम कर सकते है और हेल्दी रह सकते है।

लाइफस्टाइल में बदलाव: हेल्दी और अच्छा लाइफस्टाइल अपनाकर आप वजन कम कर सकते है। जैसे समय पर सोना और जागना, 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हेल्दी डाइट फॉलो करना और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करना शामिल हैं। खाने में अनहेल्दी, ज्यादा तेल मसाले और शुगरी फूड्स को शामिल करने से बचें।
पानी ज्यादा पिएं: वजन कम करने के लिए आप दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ हेल्दी ड्रिंक्स लें।