
नारी डेस्क : अंक ज्योतिष (Numerology) में हर मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली से जुड़ा माना जाता है। इनमें मूलांक 7 को बेहद खास और रहस्यमयी स्वभाव वाला अंक माना जाता है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग गहरी सोच रखने वाले और अपने जिवन नें एक अच्छा मुकान हासिल करते है। ऐसे लोग रचनात्मक और आत्मनिर्भर होते हैं।
कैसे निकाला जाता है मूलांक?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तारीख से निकाला जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो 2 और 5 को जोड़कर 7 प्राप्त होता है। इस तरह 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 माना जाता है।

मूलांक 7 वाले लोगों की खासियत
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वाले लोग सामान्यत इन गुणों के लिए जाने जाते हैं। गहरे विचारक और विश्लेषणात्मक स्वभाव के होते है।, ये व्यक्ति रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति से भरपूर होते है, आत्मनिर्भर और स्वतंत्र सोच रखने वाले, भीड़ से अलग हटकर जीवन जीने की प्रवृत्ति कला और संगीत और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते है। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
संगीत जगत में उदाहरण
लोकप्रिय गायक Arijit Singh का जन्म 25 तारीख को हुआ है, इसलिए अंक ज्योतिष के अनुसार उनका मूलांक 7 माना जाता है। उनकी आवाज़ और गायकी में भावनात्मक गहराई और रचनात्मकता को अक्सर दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाता है। फिल्म आशिकी 2 का गाना “तुम ही हो” उनके करियर का टर्निंग पॉइंट माना जाता है, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान बनाई।

अंक ज्योतिष क्या कहता है?
अंक ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि मूलांक 7 वाले लोग अपने काम में स्वतंत्रता पसंद करते हैं और किसी दबाव में काम करना उन्हें पसंद नहीं होता। ये लोग अक्सर अपने तरीके से जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। हालांकि यह भी समझना जरूरी है कि अंक ज्योतिष एक परंपरागत और मान्यता आधारित प्रणाली है, जिसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
मूलांक 7 को रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और गहरी सोच का प्रतीक माना जाता है। इस अंक से जुड़े लोग अक्सर अलग सोच और प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह व्यक्तिगत आस्था और मान्यताओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए।