नारी डेस्क : कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना इन दिनों अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर चर्चा में हैं। अपने अनोखे हास्य और संवेदनशील अंदाज के लिए मशहूर समय रैना ने हाल ही में खुलासा किया कि एक विवाद के बाद उनकी करीब 8 करोड़ रुपये की बचत खत्म हो गई थी, जिससे उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई।
कितनी है कुल संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 140 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं 2026 की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ बढ़कर अब 140 से 195 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है, जो उनके तेजी से बढ़ते करियर और कई आय स्रोतों को दर्शाती है।

कैसे मिली पहचान?
समय रैना को देशभर में पहचान तब मिली जब उन्होंने Comicstaan Season 2 जीता। इसके बाद उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने यूट्यूब पर शतरंज की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की, जिसने उन्हें एक अलग पहचान दी और बड़ी ऑडियंस से जोड़ा। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर करीब 2 करोड़ व्यूज हासिल किए, जिससे उन्हें लगभग ₹41 लाख की कमाई हुई। यह उनकी जबरदस्त डिजिटल पहुंच और मजबूत फैन फॉलोइंग को दर्शाता है, जिसने उन्हें आज के सबसे सफल कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल कर दिया है।
सालाना कमाई कितनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना की सालाना कमाई करीब 41 लाख डॉलर (लगभग 38 करोड़ रुपये) है। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों-करोड़ों व्यूज आते हैं, जो उनकी कमाई का बड़ा जरिया है।
आय के प्रमुख स्रोत
समय रैना की कमाई कई अलग-अलग स्रोतों से होती है, जिनमें स्टैंड-अप कॉमेडी शो और टूर, यूट्यूब (विज्ञापन, मेंबरशिप और लाइव डोनेशन), शतरंज की लाइव स्ट्रीमिंग, साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया कोलैबोरेशन शामिल हैं। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में भी लाइव परफॉर्मेंस किए हैं, जिससे उनकी कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है और उनकी वैश्विक लोकप्रियता भी बढ़ी है।
विवाद का असर
हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एपिसोड से जुड़े विवाद के बाद उनकी कमाई पर कुछ असर पड़ा, जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने शो में किया। कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद, समय रैना आज भारत के डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हैं। उन्होंने कॉमेडी, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन को मिलाकर एक अलग पहचान बनाई है।