नारी डेस्क : प्रेगनेंसी के दौरान सबंध बनाने को लेकर आज भी कई तरह की गलत धारणा और सवाल लोगों के मन में रहते हैं। कुछ लोग इसे पूरी तरह गलत मानते हैं, जबकि डॉक्टरों के अनुसार, अगर गर्भावस्था सामान्य है और किसी तरह की मेडिकल सम्सया नहीं है, तो यह सुरक्षित (Safety) हो सकता है। कई स्त्री रोग विशेषज्ञों का मानना है कि प्रेगनेंसी में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना नॉर्मल डिलीवरी की संभावना को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टरों की राय और इससे जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में।
प्रेगनेंसी में सबंध बनाने पर क्या कहती हैं डॉक्टर
स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, यदि गर्भावस्था सामान्य है और किसी प्रकार का जोखिम नहीं है, तो प्रेगनेंसी में सबंध बनाने सुरक्षित माना जाता है। विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि यह न सिर्फ रिश्तों को बेहतर बनाता है, बल्कि महिला के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, जो महिलाएं पूरी गर्भावस्था के दौरान शारीरिक रूप से सक्रिय रहती हैं, उनमें नॉर्मल डिलीवरी की संभावना अधिक हो सकती है।

फिजिकल एक्टिविटी और नॉर्मल डिलीवरी का संबंध
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहना शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार करता है। इसमें रोजमर्रा की गतिविधियां, हल्का व्यायाम और सही लाइफस्टाइल शामिल होती है। कुछ डॉक्टर यह भी उदाहरण देते हैं कि जो महिलाएं नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करती हैं, उनमें पेल्विक मसल्स ज्यादा मजबूत होती हैं, जो नॉर्मल डिलीवरी में मदद कर सकती हैं।
शारीरिक सबंध बनाना कैसे कर सकता है नॉर्मल डिलीवरी में मदद?
फिजिकली एक्टिव रहने और इंडियन टाॅयलेट सीट के इस्तेमाल के अलावा प्रेगनेंसी में बनाया गया सबंध भी नॉर्मल डिलीवरी को आसान बना देता है। डॉक्टर के अनुसार, प्रेगनेंसी में सबंध बनाने के दौरान कुछ प्राकृतिक तत्व और हार्मोन शरीर पर असर डाल सकते हैं। पुरुषों के सीमन में मौजूद प्रोस्टाग्लैंडीन (Prostaglandins) सर्विक्स (Cervix) को नरम करने में मदद कर सकता है। ऑर्गेज्म के दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन (Oxytocin Hormone) रिलीज होता है, जो दर्द कम करने और रिलैक्सेशन में मदद करता है। हल्के संकुचन (contractions) भी शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इन प्रभावों पर अभी और वैज्ञानिक शोध (Scientific Research) की आवश्यकता है।

क्या शोध (Research) कहते हैं?
कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि प्रेगनेंसी के आखिरी चरण में सबंध बनाने से कुछ महिलाओं में डिलीवरी आसान हो सकती है, लेकिन इसे पूरी तरह एक निश्चित उपाय नहीं माना जा सकता। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रभाव सबंध बनाने के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव, शारीरिक गतिविधि और शरीर की प्राकृतिक प्रतिक्रिया के कारण हो सकता है।
कब बरतें सावधानी?
प्रेगनेंसी में सबंध हर महिला के लिए सुरक्षित नहीं होता। कुछ स्थितियों में डॉक्टर इसे मना कर सकते हैं।
जैसे: हाई-रिस्क प्रेगनेंसी
ब्लीडिंग या दर्द की समस्या
डॉक्टर द्वारा आराम की सलाह
ऐसे मामलों में हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

प्रेगनेंसी में सबंध बनाने को लेकर डर या गलत धारणा की बजाय सही जानकारी और डॉक्टर की सलाह सबसे जरूरी है। यदि गर्भावस्था सामान्य है, तो यह एक महिला की लाइफस्टाइल का हिस्सा हो सकता है और कुछ मामलों में यह नॉर्मल डिलीवरी की प्रक्रिया को सपोर्ट भी कर सकता है। हालांकि, हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।