
नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली जेनिफर विंगेट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। ऐसे में फैंस उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी कमाई और संपत्ति के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक हैं।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली जेनिफर विंगेट आज टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 45 से 49 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वर्षों की मेहनत और लगातार सफल प्रोजेक्ट्स ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल कर दिया है।

एक एपिसोड के लिए लेती हैं मोटी फीस
जेनिफर विंगेट की लोकप्रियता का अंदाजा उनकी फीस से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी भी टीवी शो के एक एपिसोड के लिए करीब 2 से 2.5 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं किसी पूरे टीवी सीरियल या बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनकी फीस करोड़ों तक पहुंच जाती है। बताया जाता है कि एक शो के लिए वह लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज कर सकती हैं।
टीवी से लेकर ओटीटी तक बनाया खास मुकाम
जेनिफर ने सिर्फ टेलीविजन तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी वेब सीरीज ‘कोड एम’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने ओटीटी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। ओटीटी और फिल्मों में उनकी फीस प्रोजेक्ट, प्लेटफॉर्म और भूमिका के अनुसार तय की जाती है, लेकिन इन माध्यमों से भी उनकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

लग्जरी लाइफस्टाइल की हैं शौकीन
जेनिफर विंगेट अपने स्टाइलिश और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके खूबसूरत घर, ट्रैवल और फैशन से जुड़ी तस्वीरें चर्चा में रहती हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।फिर चर्चा में आई लव लाइफ इन दिनों जेनिफर की लव लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। खबरें हैं कि वह सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम को लंबे समय से डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। हालांकि अभिनेत्री की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल फैंस उनकी शादी की खबरों के साथ-साथ उनके नए प्रोजेक्ट्स का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।