26 APRSUNDAY2026 7:33:37 PM
Life Style

नीता अंबानी का शाही अंदाज़:डायमंड से लेकर बनारसी साड़ी तक, हर डिटेल में झलकी विरासत

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Apr, 2026 05:26 PM
नीता अंबानी का शाही अंदाज़:डायमंड से लेकर बनारसी साड़ी तक, हर डिटेल में झलकी विरासत

नारी डेस्क: नीता अंबानी का नाम आते ही एक ऐसा लुक सामने आता है, जिसमें सिर्फ लग्जरी ही नहीं बल्कि भारतीय विरासत की झलक भी साफ दिखाई देती है। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर ऐसा ही एक रॉयल लुक कैरी किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। 101 कैरेट के दुर्लभ डायमंड और बनारसी साड़ी में उनका अंदाज़ सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक कहानी बन गया।

TIME 100 गाला में दिखा देसी एलिगेंस

TIME 100 Gala 2026 के मंच पर नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति को बेहद खूबसूरती से पेश किया। उनकी बनारसी साड़ी, खास जूलरी और क्लासिक स्टाइलिंग ने यह दिखा दिया कि भारतीय पारंपरिक फैशन ग्लोबल लेवल पर भी कितना दमदार है।

बनारसी साड़ी में दिखा क्लासिक टच

इस खास मौके के लिए उन्होंने हैंडवोवन बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें ब्लैक बेस पर पेस्टल शेड्स के फ्लोरल पैटर्न बेहद खूबसूरत लग रहे थे। सुनहरी जरी बॉर्डर और बारीक कढ़ाई ने इसे और भी खास बना दिया। यह साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल की समृद्ध परंपरा का प्रतीक थी।

5 महीनों की मेहनत से तैयार हुई साड़ी

इस साड़ी को तैयार करने में करीब 5 महीने का समय लगा। कतन सिल्क पर कढ़वा तकनीक से इसे बुना गया, जिसमें हर एक मोटिफ को अलग-अलग हाथ से तैयार किया गया। यही वजह है कि साड़ी का हर डिजाइन उभरा हुआ और बेहद फाइन नजर आता है। डिजाइनर ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती साड़ी के साथ उन्होंने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कस्टम ब्लाउज कैरी किया। इसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिज़ाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिला। जियोमेट्रिक टेक्सचर और नाजुक कढ़ाई ने पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने बताया फिट रहने का सीक्रेट, 45 की उम्र में ऐसे बना है 25 वाला फिगर

101 कैरेट डायमंड बना सबसे बड़ा आकर्षण

नीता अंबानी के इस लुक की असली जान उनका 101 कैरेट का पिंकिश-ब्राउन डायमंड नेकपीस था। यह ओल्ड माइन रोज-कट स्टाइल में तैयार किया गया है, जो आज के समय में बेहद दुर्लभ माना जाता है। इसकी सॉफ्ट और इनर ग्लो इसे बाकी डायमंड्स से अलग बनाती है।

PunjabKesari

हैदराबाद की निजामी विरासत से जुड़ा कनेक्शन

इस खास डायमंड का इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है। माना जाता है कि यह हैदराबाद के निजामों की शाही विरासत से जुड़ा है। खासतौर पर मीर उस्मान अली खान, जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर शासकों में गिना जाता था, उनके खजाने में ऐसे कई दुर्लभ हीरे शामिल थे। यह डायमंड ओल्ड माइन कट में तराशा गया है, जो 18वीं-19वीं सदी में काफी प्रचलित था। इसमें चमक से ज्यादा उसकी प्राकृतिक खूबसूरती और गहराई पर ध्यान दिया जाता था। रोज-कट स्टाइल के कारण इसमें एक सॉफ्ट, कैंडल-लाइट जैसी चमक दिखाई देती है, जो इसे और भी रॉयल बनाती है।

बसरा पर्ल्स ने बढ़ाई रॉयल फील

इस नेकलेस को छह लेयर वाले बसरा पर्ल्स के साथ डिजाइन किया गया, जो अपनी दुर्लभता और शाइन के लिए जाने जाते हैं। इन मोतियों ने पूरे लुक में शाही एहसास को और बढ़ा दिया। अपने लुक को बैलेंस करने के लिए नीता अंबानी ने मिनिमल लेकिन क्लासी जूलरी पहनी। पिंक डायमंड रिंग, डायमंड स्टडेड घड़ी और मैचिंग ईयररिंग्स ने पूरे स्टाइल को कंप्लीट किया। हर एक्सेसरी में सादगी के साथ एलिगेंस नजर आया।

PunjabKesari

Related News