29 MAYFRIDAY2026 10:07:24 PM
Life Style

Bobby deol के प्यार में थी Pooja Bhatt, कहा- साथ बिताया बिताया हर पल जादुई था

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 May, 2026 06:35 PM

नारी डेस्क : पूजा भट्ट उन सेलिब्रिटीज में से हैं जिन्होंने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करती आती है। हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने और बॉबी देओल और अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और कहा कि हां दोनों रिलेशनशिप में थे और बॉबी एक मैजिकल इंसान हैं। सिर्फ बॉबी के साथ ही नहीं अपने पिता महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते, उनका दूसरी शादी करना, परवीन बाबी की बीमारी और बॉबी के लिए अपने प्यार पर भी बात की। पूजा ने विकी लालवाणी को दिए इंटरव्यू में कहा हां वो मेरी लाइफ में थे। मुझे उनसे प्यार हो गया था लेकिन रिलेशनशिप नहीं चला हालांकि ये रिश्ता क्यों नहीं चला इस पर पूजा ने बात नहीं की।

PunjabKesari

पूजा ने कहा, 'हम अलग-अलग सिचुएशन में जी रहे थे। उनके साथ काफी जादुई समय था। वह एक मैजिकल इंसान थे जिनके साथ में रही। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह सही समय है इस पर डिस्कस करने का कि क्यों हम साथ नहीं हुए। बॉबी देओल आज शादीशुदा हैं और उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। मैं उनको लेकर काफी खुश हूं। मैं अभी इस बारे में बात कर उस अच्छे वक्त को खराब नहीं करना चाहती हूं। हमें हमेशा उन लोगों को लेकर डिग्निटी बनाकर रखनी चाहिए जो हमारी लाइफ में रहे थे और उनको लेकर भी जो उनकी लाइफ में अब हैं।'

यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

पूजा ने मुनीष मखीजा से शादी की और ये शादी 11 साल बाद टूटी थी। इस पर पूजा ने कहा कि मैं और मुनीष मखीजा बात नहीं करते हैं। शादी के शुरू के दिन हम काफी अच्छे थे। पहले मुझे लगा हम अच्छे दोस्त हैं लेकिन वो दोस्ती नहीं थी। क्या वह शादीशुदा हैं तो इस पर पूजा ने कहा, 'मुझे नहीं पता और ना मुझे जानना है। मैं मूव ऑन कर चुकी हूं। मेरी जब उनसे शादी खत्म हो गई तब भी हम दोस्त थे लेकिन यह भी चला नहीं क्योंकि जहां रिस्पेक्ट नहीं वहां रिलेशन नहीं होना चाहिए।'

PunjabKesari

मेरे दोस्तों ने पूछा कि क्यों 11 साल लंबी शादी तोड़ रहे हो, क्या कोई है आपकी लाइफ में तो मैंने कहा नहीं ऐसा नहीं है। मैंने कभी सोचा नहीं। मैं बस अकेले रहना चाहती थी। मेरी लाइफ में अच्छे रिलेशनशिप रहे हैं, लेकिन फिलहाल जो मेरा खुद के साथ रिलेशन है वो सबसे बेहतर है लेकिन इसके बाद पूजा शराब की लत में फंस गई थी लेकिन पिता के एक मैसेज ने सब बदल दिया था।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

पूजा ने कहा, '11 साल का लंबा रिश्ता जब टूटता है तो मौत की तरह लगता है। मैं ज्यादा शराब पीने लग गई लेकिन मेरे पापा ने मुझे एक मैसेज भेजा था आई लव यू बच्चे, मैंने कहा आई लव यू पापा। फिर उन्होंने एक मैसेज किया कि अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो अपने आपसे प्यार करना सीखो क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं। उस मैसेज ने पूरी जिंदगी बदल दी और आज तक मैंने शराब नहीं पी 10 साल से। अब मुझे खुद से सच्चा प्यार है।'

Related News