03 AUGMONDAY2026 8:41:36 AM
Life Style

बालों के लिए सलमान खान ने  करवाया था गैर-कानूनी ट्रीटमेंट, फिल्ममेकर ने सालों बाद खोली पोल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Jul, 2026 10:51 AM
बालों के लिए सलमान खान ने  करवाया था गैर-कानूनी ट्रीटमेंट, फिल्ममेकर ने सालों बाद खोली पोल

नारी डेस्क: फिल्ममेकर, लेखक और सनबर्न फेस्टिवल के को-फाउंडर शैलेंद्र सिंह का दावा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बालों को वापस लाने के लिए प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा (PRP) थेरेपी ली थी, जबकि उस समय भारत में यह ट्रीटमेंट गैर-कानूनी था।उन्होंने सालों पहले एक्टर के घर जाने के दौरान हुई इस हैरान करने वाली घटना को याद किया।
PunjabKesari

 'साइरस सेज़' पॉडकास्ट पर बात करते हुए शैलेंद्र ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले सलमान के घर पर उन्हें यह प्रोसीजर करवाते हुए देखा था। उन्होंने बताया- बालों के झड़ने को लेकर बातचीत तब शुरू हुई जब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी ने उन्हें बताया कि वह गंजे हो रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने इसके उपाय खोजने शुरू किए। उसी दौरान, वह एक मीटिंग के सिलसिले में सलमान के घर गए, जहां उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिसने उन्हें हैरान कर दिया। उस घटना को याद करते हुए शैलेंद्र ने कहा- "वह बिरयानी वगैरह खा रहे थे, और तभी पीछे से एक आदमी आया - अजीब दिखने वाला शख्स उसने ग्लव्स पहने... सुई निकाली और उनके सिर की त्वचा (स्कैल्प) में उसे लगाने लगा।" जो कुछ वह देख रहे थे, उससे हैरान होकर उन्होंने सोचा, "भाई, यहां क्या बकवास चल रही है?

PunjabKesari
शैलेन्द्र के अनुसार, सलमान ने उनका रिएक्शन देखा और कहा- "स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई।" फिर उन्होंने बताया कि जो प्रक्रिया हो रही थी वह PRP थेरेपी थी  उस समय जब भारत में इस इलाज को कानूनी मंज़ूरी नहीं मिली थी। इस प्रक्रिया के बारे में बताते हुए शैलेंद्र ने कहा, "तो असल में वे आपका खून लेते हैं। वे इसे लैब में तैयार करते हैं, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने यह ट्रीटमेंट करवाया है। उन्होंने डॉक्टर और क्लिनिक का नाम बताते हुए कहा कि आधा बॉलीवुड वहां जाता है,


PRP थेरेपी क्या है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा (PRP) थेरेपी एक रीजेनरेटिव ट्रीटमेंट है जिसमें मरीज़ के अपने खून का इस्तेमाल करके ठीक होने और टिश्यू के दोबारा बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाता है। इसमें थोड़ी मात्रा में खून लिया जाता है, सेंट्रीफ्यूज करके प्लेटलेट्स को अलग और कंसंट्रेट किया जाता है, और फिर ज़रूरत वाली जगह पर इंजेक्ट किया जाता है। हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्युलेट करने, बालों की डेंसिटी बढ़ाने और बालों को दोबारा उगाने में मदद करने के लिए स्कैल्प में प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा इंजेक्ट किया जाता है।

Related News