12 AUGWEDNESDAY2026 7:40:53 PM
Life Style

Rashmika Mandanna के साथ हुआ बड़ा हादसा? अब कुछ हफ्ते नहीं करेंगी काम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Aug, 2026 11:43 AM
Rashmika Mandanna के साथ हुआ बड़ा हादसा? अब कुछ हफ्ते नहीं करेंगी काम

नारी डेस्क : साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री Rashmika Mandanna को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग की तैयारी के दौरान वह घायल हो गईं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 6 हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

डांस प्रैक्टिस के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रश्मिका एक चुनौतीपूर्ण डांस सीक्वेंस और एक्शन सीन की रिहर्सल कर रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह बुरी तरह गिर गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरने से उनके कूल्हे (Hip) में गंभीर चोट आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर और जांघ से जुड़ी टेंडन (Tendon) में गंभीर चोट का भी दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

PunjabKesari

6 हफ्तों तक रहना होगा आराम

डॉक्टरों ने चोट को देखते हुए रश्मिका को फिलहाल सभी शूटिंग और हैवी फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह दी है। उन्हें करीब 6 हफ्तों तक बेड रेस्ट और उसके बाद रिकवरी के लिए रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) से गुजरना पड़ सकता है। बता दें की चोट के कारण रश्मिका की आने वाली फिल्मों और विज्ञापनों की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। अब उनकी पूरी तरह रिकवरी के बाद ही वह दोबारा काम पर लौट पाएंगी।

यें भी पढ़ें : इस राज्य में बढ़ा HIV संक्रमण का खतरा, 66 हजार से ज्यादा चपेट में युवा आए

 

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

रश्मिका के घायल होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि अभिनेत्री जल्द ठीक होकर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करें।

Related News