नारी डेस्क : हर बार उर्वशी रौतेला भी कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचती है लेकिन हमेशा ही उनपर ऐश्वर्या राय बच्चन को कॉपी करने के आरोप लगते हैं कभी वो उनके आंख मारने के स्टाइल को कॉपी करती तो कभी हाथ से फ्लाइंग किस करने का। सिर्फ स्टाइल ही नहीं ऐश्वर्या के आउटफिट्स और मेकअप की कॉपी भी कई बार उर्वशी रौतेला कर चुकी हैं।

कांस 2016 में पहुंची एश्वर्या ने पर्पल ड्रेस के साथ पर्पल कलर की ही लिपस्टिक लगाई थी, उर्वशी रौतेला ने भी नीले रंग लिपस्टिक लगाई थी। कई गाउन और हेयरस्टाइल भी ऐश्वर्या राय से मिलते जुलते हैं। ऐश्वर्या का पिकॉक स्टाइल गाउन भी पहना था, कुछ वैसा मैच करता गाउन उर्वशी भी पहन आई थी। एक बार कान्स के रेड कार्पेट पर विदेशी मीडिया ने उर्वशी को ऐश्वर्या राय समझ लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

उर्वशी को लोगों ने कई बार कॉपीकैट कहा एश्वर्या से तुलना की लेकिन उनका एक साफ जवाब था कि वह किसी की 'डुप्लीकेट' या नकल करने के लिए इवेंट्स में नहीं जाती। उनका मानना है कि वह अपनी खुद की पहचान और स्टाइल के साथ वहां खड़ी होती हैं और अपनी शर्तों पर कपड़े पहनती हैं।
