26 APRSUNDAY2026 3:35:35 PM
Life Style

बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका, इन 2 चीजों के साथ मिलेगा बेहतर रिजल्ट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Apr, 2026 01:53 PM
बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका, इन 2 चीजों के साथ मिलेगा बेहतर रिजल्ट

 नारी डेस्क: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। धूल-प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण बाल कमजोर होकर तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों की ओर रुख करते हैं, जिनमें प्याज का रस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन कई बार इसे इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता।

सिर्फ प्याज का रस लगाना क्यों काफी नहीं है?

अक्सर लोग प्याज का रस निकालकर सीधे बालों और स्कैल्प पर लगा लेते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। सही तरीका अपनाए बिना इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। अगर आप बेहतर और जल्दी असर चाहते हैं, तो प्याज के रस को सही तरीके से तैयार करना जरूरी है।

नए बाल उगाने में मददगार प्याज का रस, घर पर अपनाएं ये तीन बेहतरीन उपाय

प्याज के रस को ऐसे करें तैयार

सबसे पहले एक या दो प्याज लें, उन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें मिक्सी में पीस लें और साफ कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें। इस रस को एक साफ बर्तन में रखें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए प्याज के रस में थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं। ये दोनों चीजें किचन में आसानी से मिल जाती हैं और बालों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। नमक स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है, जबकि शहद बालों को नमी और पोषण देता है।

ये भी पढ़ें:  सिर में पिम्पल किस विटामिन की कमी से होते है ? 80% लोग नहीं जानते होंगे इसकी वजह

फर्मेंटेशन क्यों है जरूरी?

रस तैयार करने के बाद इसे 2 दिन के लिए ढककर रख दें, ताकि यह हल्का फर्मेंट हो जाए। फर्मेंटेशन से इसमें मौजूद पोषक तत्व और भी ज्यादा असरदार हो जाते हैं, जिससे बालों को ज्यादा फायदा मिलता है।

लगाने का सही तरीका

जब रस तैयार हो जाए तो सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें। अब इस फर्मेंटेड रस को स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। इसे लगभग 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें। अगर आप जल्दी और बेहतर परिणाम चाहते हैं, तो इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार अपनाएं। लगातार 4 से 6 हफ्तों तक इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।

कच्ची प्याज से बालों का झड़ना होगा कम, बस अपनाएं ये आसान रसोई वाला जुगाड़

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है प्याज का रस?

प्याज में मौजूद सल्फर और क्वेरसेटिन (Quercetin) बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, केराटिन के निर्माण में मदद करते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही यह डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन को कम करने में भी सहायक होता है।

Related News