21 JULTUESDAY2026 6:37:25 AM
Nari

फिल्म जगत से आई बेहद बुरी खबर, मशहूर फिल्ममेकर की छत से गिरने से हुई मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 May, 2026 06:38 PM
फिल्म जगत से आई बेहद बुरी खबर, मशहूर फिल्ममेकर की छत से गिरने से हुई मौत

नारी डेस्क: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का बुधवार दोपहर कोलकाता के गरियाहाट में अपने घर की छत से गिरने के बाद निधन हो गया।  उनके परिवार में उनसे अलग रह रहीं उनकी साथी संधि और एक बेटी हैं। सूत्रों के अनुसार, छत से गिरने के बाददत्ता (60) को गंभीर हालत में तुरंत ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें:  सिर्फ वजन घटना ही नहीं थायरॉइड की निशानी बालों का झड़ना भी है बड़ी चेतावनी

 दत्ता को 2012 में आई फिल्म ‘भूतेर भबिष्यत' से काफी प्रसिद्धि मिली थी, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य को डरावनी कहानी के साथ जोड़ा गया था। कई समीक्षकों और दर्शकों द्वारा इस फिल्म को बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर माना जाता है। उन्होंने बाद में‘बोरुनबाबुर बंधु'(2020) और‘अपराजितो'(2022) का निर्देशन किया, जिन्हें उनकी विचारशील प्रस्तुति और दमदार अभिनय के लिए सराहा गया था। 
 

यह भी पढ़ें:  खेल जगत को बड़ा झटका, नहीं रहे एशियाड में भारत के पहले गोल्ड मेडलिस्ट रणधीर सिंह
 

सत्यजीत रे के काम के प्रशंसक रहे  दत्ता अक्सर अपनी फिल्मों में मानवीय संबंधों और सांस्कृतिक यादों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसी तरह की संवेदनशीलता को आगे बढ़ाते थे। निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी फिल्म‘जोतो कांडो कोलकातातेई'(2025) था, जिसमें अबीर चटर्जी, काजी नौशबा अहमद और दुलाल लाहिड़ी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 

Related News