20 JULMONDAY2026 10:29:31 AM
Nari

पहली ही फिल्म हुई थी सुपर फ्लॉप, लेकिन आज हैं Bollywood की Highest-Paid Actress

  • Edited By Monika,
  • Updated: 16 Jul, 2026 06:59 PM
पहली ही फिल्म हुई थी सुपर फ्लॉप, लेकिन आज हैं Bollywood की Highest-Paid Actress

नारी डेस्क : Bollywood में अपना नाम बनाना बिल्कुल भी easy नहीं होता। कई stars ऐसे हैं जिन्होंने success से पहले failure का सामना किया।  कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं. इन एक्ट्रेसेस का भी शुरुआती दौर मुश्किलों में बीता है. लेकिन आज ये एक्ट्रेसेस इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं.आज हम बात एक ऐसी actress की कर रहे हैं, जिनकी debut film बॉक्स ऑफिस  पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो Bollywood की highest-paid actresses में गिनी जाती हैं। well आपको बता दे ये inspiring journey है कटरीना कैफ की।

PunjabKesari

फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इन एक्ट्रेसेस का भी शुरुआती दौर मुश्किलों में बीता है। लेकिन आज ये हसीनाएं इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। एक ऐसी ही हसीना  हैं जिनका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा था, लेकिन आज ये हसीना बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। इस सुपरस्टार एक्ट्रेस का नाम हर किसी की जुबान पर रहता है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ हैं। एक्ट्रेस ने 14 की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. दरअसल कैटरीना कैफ का बचपन काफी मुश्किल दौर से गुजरा है। कैटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोट ने अकेले ही कैटरीना कैफ और उनके 7 भाई-बहनों को पाला है। दरअसल जब कैटरीना काफी छोटी थीं तभी उनके पिता मोहम्मद कैफ और मां सुजैन टरकोट का तलाक हो गया था।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

 

जिसके बाद  कैटरीना कैफ के कंधों पर 14 साल की उम्र में ही जिम्मेदारियां आ गई थी। मां की मदद करने के लिए एक्ट्रेस ने मॉडलिंग शुरू की. वहीं इसके बाद साल 2003 में कैटरीना कैफ के हाथ बॉलीवुड की ‘बूम’ फिल्म लगी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी और इस फिल्म से कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में पहचान भी नहीं मिल सकी। इसके बाद कैटरीना ने बॉलीवुड में ही साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया और इस फिल्म से कैटरीना बॉलीवुड में छा गईं।

PunjabKesari

‘मैंने प्यार क्यों किया’ के बाद कैटरीना ने ‘नमस्ते लंदन’, ‘एक था टाइगर’ और ‘धूम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया और एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। इसके साथ ही कैटरीना कैफ की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपये है। साल 2021 में कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी की और आज एक्ट्रेस एक बेटे विहान कौशल की मम्मी हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टाइम बिता रही हैं।

Related News