17 JULFRIDAY2026 6:58:02 PM
Nari

भोजपुरी Actress काजल पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 14 Jul, 2026 03:08 PM
भोजपुरी Actress काजल पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में

 नारी डेस्क : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की। पिता को याद करते हुए काजल ने एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी, जिसे पढ़कर उनके प्रशंसक भी भावुक हो गए।

भावुक पोस्ट में पिता को दी श्रद्धांजलि

काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर साझा करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि पिता का यूं चले जाना उनके जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके पिता द्वारा दिए गए संस्कार, सीख और यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शांति प्रदान करें।

 

सोशल मीडिया पर उमड़ा संवेदनाओं का सैलाब

जैसे ही काजल राघवानी ने अपने पिता के निधन की खबर साझा की, सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकारों ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कमेंट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं शिल्पा राघवानी समेत कई कलाकारों ने भी काजल को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। फैंस ने भी बड़ी संख्या में कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। किसी ने लिखा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, तो किसी ने काजल और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  Anuradha Paudwal की एक बड़ी गलती और चमक गया Alka Yagnik का करियर

फैंस बोले- इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं

काजल की पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई प्रशंसकों ने लिखा कि माता-पिता का जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और अभिनेत्री को मजबूत बने रहने का संदेश दे रहे हैं।

PunjabKesari

भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं काजल राघवानी

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है और अपनी दमदार अभिनय शैली से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.7 मिलियन (57 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करती रहती हैं।

जल्द नए रियलिटी शो में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', तेज प्रताप यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई अन्य चर्चित चेहरे भी दिखाई देंगे।यह शो 2 अगस्त से प्रसारित होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल काजल राघवानी अपने परिवार के साथ इस कठिन दौर से गुजर रही हैं। उनके प्रशंसक और भोजपुरी फिल्म जगत के कलाकार लगातार उन्हें हिम्मत बनाए रखने की शुभकामनाएं दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

 
 
 
 

Related News