27 JULMONDAY2026 9:20:12 PM
Life Style

काल बनकर गिरी चट्टान! चलती कार पर गिरे पत्थर, दबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jul, 2026 06:41 PM
काल बनकर गिरी चट्टान! चलती कार पर गिरे पत्थर, दबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत

नारी डेस्क: शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में कहूडू नाला के पास लैंडस्लाइड के दौरान गिरे पत्थरों की चपेट में एक चार पहिया वाहन के आने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना उदयपुर इलाके में हुई और पत्थर कहूडू नाला के पास गिरे। इस घटना में बीर सिंह द्वारा चलाई जा रही गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।  स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।


पुलिस ने बताया- "कहूडू नाला के पास पत्थर गिरने (रॉकफॉल) से सड़क दुर्घटना हुई। गिरते पत्थरों की चपेट में एक टाटा सूमो गाड़ी आ गई। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।  " जानकारी के अनुसार पांगी के निवासी, जो लाहौल-स्पीति की ओर जा रहे थे टिंडी के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी पर लैंडस्लाइड (पहाड़ का एक हिस्सा) हुआ।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर दुख जताया


मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति के डिप्टी कमिश्नर को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने और बचाव व राहत कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने को भी कहा। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "दिल दहला देने वाली और बेहद दुखद घटना से मन बहुत दुखी है, जिसमें कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी लाहौल में काडू नाला के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दब गई। इस भयानक दुर्घटना में एक मासूम बच्चे समेत कई लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है, जबकि खबरों के मुताबिक दो लोग घायल हुए हैं। दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं,"। 
 

Related News