नारी डेस्कः बॉडी में अगर खून गाढ़ा हो जाए तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन ये होता क्या है और इसे ठीक करने का सही तरीका क्या है ये जानना भी जरूरी है। जब खून सामान्य से ज्यादा “चिपचिपा” या गाढ़ा हो जाता है, तो उसे मेडिकल भाषा में हाइपरकोएगुलेबल स्टेट या “थिक ब्लड” कहा जाता है। इसमें खून का बहाव धीमा हो सकता है और शरीर में थक्के (Blood Clots) बनने का खतरा बढ़ जाता है और थक्का जिस अंग में बनता है उस अंग से जुड़ी बड़ी समस्या शुरू हो जाती है जैसे दिमाग में थक्का जमने पर ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बन जाता है। यह कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि कई कारणों से बनने वाली स्थिति है। सही समय पर ध्यान न देने पर यह दिल, दिमाग और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। चलिए इसके कारण और बचाव को भी समझते हैं।
गाढ़ा खून होने के मुख्य कारण
1. शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
अगर आप पानी बहुत कम पीते हैं तो यह समस्या आपको हो सकती है। कम पानी पीने से खून गाढ़ा होने लगता है क्योंकि शरीर में तरल मात्रा घट जाती है और खून चिपचिपा होने लगता है।
2. ज्यादा कोलेस्ट्रॉल और फैटी डाइट
अत्यधिक तला-भुना, जंक फूड, घी-तेल और प्रोसेस्ड फूड खाने से खून में फैट बढ़ता है जिससे खून में अशुद्धियां बढ़ जाती है और खून थिक हो जाता है जिसे कोलेस्ट्रॉल लेवल से जोड़ कर देखा जाता है।
3. धूम्रपान और शराब
स्मोकिंग और एल्कोहल पीने वालों को भी ये दिक्कत हो सकती है क्योंकि ये खून को गाढ़ा बनाकर नसों को नुकसान पहुंचाते हैं।
4. डायबिटीज
ब्लड शुगर बढ़ने से रक्तवाहिनियां प्रभावित होती हैं और खून की गुणवत्ता बदलती है। डायबिटीज मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत रहती है।
5. हाई ब्लड प्रेशर
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत है उनका खून भी गाढ़ा हो सकता है क्योंकि उच्च रक्तचाप से रक्त प्रवाह प्रभावित होता है।
6. मोटापा
मोटापे में शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे क्लॉट बनने का खतरा बढ़ता है।
7. लंबे समय तक बैठे रहना
एक ही जगह लंबे समय तक बैठने से सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। ज्यादा सिटिंग जॉब करने वाले या फिर फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर रखने वाले लोगों को ये दिक्कत रहती है।
8. ज्यादा आयरन या RBC बनना
कुछ लोगों में शरीर जरूरत से ज्यादा Red Blood Cells बनाता है, जिससे खून गाढ़ा हो जाता है, अगर ये समस्या रहती है तो ब्लड टेस्ट जरूर करवाते रहे।
9. आनुवंशिक कारण
कुछ लोगों में क्लोटिंग की समस्या जन्मजात होती है। अगर आनुवांशिक कारण है तो इसका टेस्ट करवाते रहें।
10. तनाव और खराब लाइफस्टाइल
नींद की कमी, तनाव और एक्सरसाइज न करना भी कारण बनते हैं।

गाढ़ा खून होने के लक्षण
बार-बार सिर दर्द
चक्कर आना
हाथ-पैर सुन्न होना
थकान
सांस फूलना
धुंधला दिखना
हाई BP
शरीर में भारीपन
पैरों में सूजन
सीने में दर्द
अगर बार-बार ये लक्षण हों, तो डॉक्टर से CBC, Lipid Profile, Blood Sugar और Coagulation Tests करवाना जरूरी है।
गाढ़ा खून होने से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम
1. हार्ट अटैकः गाढ़ा खून दिल की नसों में clot बनाकर Heart Attack का कारण बन सकता है।
2. स्ट्रोकः दिमाग की नस ब्लॉक होने पर Stroke का खतरा बढ़ता है।
3. Deep Vein Thrombosis (DVT): पैरों की नसों में थक्का जम सकता है।
4. फेफड़ों में clot (Pulmonary Embolism): यह जानलेवा स्थिति हो सकती है।
5. हाई BP और खराब circulation: खून का प्रवाह धीमा होने लगता है।
6. किडनी और लीवर पर असर: खून की गुणवत्ता खराब होने से आर्गन प्रभावित होते हैं।
गाढ़ा खून होने पर कैसी डाइट खानी चाहिए?
सबसे पहले नियम तो खाने से जुड़ा है। हल्का, प्राकृतिक और रक्त प्रवाह बढ़ाने वाला भोजन खाएं।
क्या खाएं? (Best Foods)
1. खूब पानी पिएं
दिन में 2.5–3.5 लीटर पानी। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ
सूप बहुत फायदेमंद हैं।
2. खून पतला रखने वाले फल
बेहतरीन फल। अनार, संतरा, मौसंबी, अंगूर, कीवी, बेरीज, तरबूज आदि खाएं। इनमें antioxidants होते हैं जो blood circulation बेहतर करते हैं।
3. हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में पालक, मेथी, ब्रोकोली, लौकी, टिंडा, करेला आदि का सेवन करें। फाइबर और मिनरल्स खून को स्वस्थ रखते हैं।
4. ओमेगा-3 वाले फूड
ये क्लॉट बनने का खतरा कम करने में मदद करते हैं। अलसी (Flaxseed), अखरोट, चिया सीड्स, फैटी फिश खाएं।
5. लहसुन-अदरक और हल्दी
लहसुन, अदरक और हल्दी, ये प्राकृतिक blood thinner माने जाते हैं। हल्दी में Curcumin होता है जो सूजन कम करता है।
6. फाइबर वाली चीजें
ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, साबुत अनाज जैसे अनाज
7. क्या नहीं खाना चाहिए?
अगर आप खून पतला रखना चाहते हैं तो खाने में ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, ज्यादा चीनी, अत्यधिक नमक, रेड मीट, ज्यादा घी-मक्खन जरूर करें। स्मोकिंग और एलकोहल से दूरी बनाकर रखें।
घरेलू नुस्खे भी आएंगे काम
लहसुन का सेवनः सुबह खाली पेट 1–2 कली लहसुन गुनगुने पानी के साथ।
अदरक-नींबू पानीः सुबह हल्का गर्म पानी + नींबू + अदरक।
हल्दी वाला दूधः रात को हल्दी वाला दूध सूजन कम करता है।
अलसी पाउडरः 1 चम्मच अलसी रोज दही या पानी में।
दालचीनी और शहदः हल्की मात्रा में लेने से circulation बेहतर हो सकता है।
आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में गाढ़े खून को अक्सर “रक्तदूषिता”, खराब पाचन और बढ़े हुए कफ-पित्त से जोड़ा जाता है।
उपयोगी आयुर्वेदिक चीजें
अर्जुन छालः दिल और blood circulation के लिए उपयोगी मानी जाती है।
त्रिफलाः शरीर detox और digestion सुधारने में मदद करती है।
गुग्गुलः कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक माना जाता है।
आंवलाः Vitamin-C और antioxidants से भरपूर।
तुलसीः रक्त संचार सुधारने में मददगार।
योग और लाइफस्टाइलः 30–45 मिनट वॉक,प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, योगासन, वजन कंट्रोल रखें। मोटापा कम करना बहुत जरूरी है। 7–8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
बहुत जरूरी बातें
अगर आप पहले से Blood Thinner दवाएं लेते हैं जैसे Warfarin या Aspirin तो ज्यादा लहसुन, अदरक, हल्दी या आयुर्वेदिक blood-thinning चीजें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि bleeding का खतरा बढ़ सकता है।
तुरंत डॉक्टर को कब दिखाएं?
गाढ़ा खून एक ऐसी स्थिति है जिसे सही डाइट, पर्याप्त पानी, नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर ये लक्षण हों:
अचानक सीने में दर्द।
सांस लेने में दिक्कत।
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी।
बोलने में दिक्कत।
पैर में तेज सूजन या दर्द तो तुरंत मेडिकल सहायता लें।