22 MAYFRIDAY2026 6:10:08 PM
Nari

इस मूलांक वालों में होती है लीडर बनने की ताकत, लेकिन इन आदतों से खा जाते हैं मात

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 May, 2026 04:21 PM
इस मूलांक वालों में होती है लीडर बनने की ताकत, लेकिन इन आदतों से खा जाते हैं मात

नारी डेस्क : अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग बेहद आत्मविश्वासी, प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता से भरपूर माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इनका स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) होता है, जिसे ज्ञान, सम्मान, भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

कैसी होती है मूलांक 3 वालों की पर्सनैलिटी?

मूलांक 3 वाले लोग स्वभाव से मिलनसार, खुशमिजाज और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इनमें एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी होती है, जिसकी वजह से लोग जल्दी इनसे प्रभावित हो जाते हैं। ये किसी भी माहौल में आसानी से घुल-मिल जाते हैं और अपनी बातचीत व व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

PunjabKesari

जन्मजात लीडर बनने की क्षमता

इन लोगों में प्राकृतिक रूप से नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये हर काम को व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं और दूसरों को मार्गदर्शन देने में भी सक्षम होते हैं। टीम को साथ लेकर चलना और निर्णय लेने की क्षमता इनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

रचनात्मक और बुद्धिमान स्वभाव

मूलांक 3 वाले लोग बेहद क्रिएटिव और बुद्धिमान होते हैं। ये नए आइडियाज सोचने और अलग दृष्टिकोण से समस्याओं को हल करने में माहिर होते हैं। यही वजह है कि ये अक्सर भीड़ से अलग नजर आते हैं।

PunjabKesari

सम्मान और पहचान के प्रति संवेदनशील

इन लोगों को अपनी इज्जत और पहचान बहुत प्रिय होती है। यदि इन्हें नजरअंदाज किया जाए या अपमान महसूस हो, तो यह बात इनके मन पर गहरा असर डाल सकती है।

यें भी पढ़ें : शरीर में Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स

करियर के लिए सही जगा

इनकी कम्युनिकेशन स्किल और नेतृत्व क्षमता इन्हें कई क्षेत्रों में सफल बनाती है
जैसे, राजनीति और प्रशासन
मार्केटिंग और जनसंपर्क
बिजनेस और उद्यमिता
इवेंट मैनेजमेंट
इन क्षेत्रों में ये लोग जल्दी नाम और पहचान बना लेते हैं।

PunjabKesari

किन आदतों से रहना चाहिए दूर?

अगर मूलांक 3 वाले लोग अपनी कुछ कमजोरियों पर नियंत्रण नहीं रखते, तो यह उनकी सफलता में बाधा बन सकती है। इनमें सबसे पहले आता है अत्यधिक आत्मविश्वास या ओवरकॉन्फिडेंस, जो कई बार गलत फैसलों का कारण बन सकता है। इसके साथ ही गुस्सा और अहंकार रिश्तों और करियर दोनों को प्रभावित कर सकते हैं। दिखावे और फिजूलखर्ची की आदत भी इन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर सकती है। वहीं, दूसरों पर हावी होने की प्रवृत्ति से लोगों के साथ इनके संबंध बिगड़ सकते हैं और काम को अधूरा छोड़ देने की आदत इनके विकास में रुकावट पैदा कर सकती है।

Related News