13 AUGTHURSDAY2026 11:26:20 PM
Nari

डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Feb, 2026 12:09 PM
डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

नारी डेस्क : हमारी रसोई सिर्फ खाने का ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना है। रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हम रोजाना इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनके औषधीय गुणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हीं में से एक है करी पत्ता। अक्सर लोग इसे खाने से अलग रख देते हैं और सिर्फ खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता किसी वरदान से कम नहीं है। करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद ही नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान भी इसके फायदों की पुष्टि करता है।

करी पत्ते में छुपा है सेहत का खजाना

करी पत्ता कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है
जैसे फाइबर
कैल्शियम
आयरन
प्रोटीन
मैग्नीशियम
विटामिन C
बीटा कैरोटीन
शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स
ये सभी तत्व मिलकर शरीर की सूजन कम करते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं।
हार्ट हेल्थ सुधारते हैं और ब्लड शुगर को संतुलन में रखते हैं।

PunjabKesari

साइंस क्या कहती है?

करी पत्ते के फायदे सिर्फ घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं हैं। शिकागो यूनिवर्सिटी के टांग सेंटर फॉर हर्बल मेडिसिन रिसर्च द्वारा की गई रिसर्च में यह सामने आया है कि करी पत्ता एक्सट्रैक्ट हाई ब्लड शुगर लेवल को करीब 45 प्रतिशत तक कम करने में मदद कर सकता है। यह असर करी पत्ते में मौजूद कुछ खास मेडिसिनल कंपाउंड्स की वजह से होता है।

यें भी पढ़ें : लिवर कैंसर में कहां होता है दर्द? जानें लिवर कैंसर की पहचान और शुरुआती लक्षण

करी पत्ता शुगर कैसे कंट्रोल करता है?

करी पत्ता खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में तीन तरीकों से मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स का असर: करी पत्ते में मौजूद विटामिन C और बीटा कैरोटीन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं का खतरा घटता है।
फाइबर से भरपूर: इसमें मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट्स को धीरे-धीरे पचने में मदद करता है, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।
इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ाता है: करी पत्ते के कुछ खास तत्व शरीर में इंसुलिन के काम को बेहतर बनाते हैं और कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। डाय फार्मेसी जर्नल में छपी स्टडी (चूहों पर किए गए प्रयोग) में भी यह बात सामने आई है।

PunjabKesari

डायबिटीज में करी पत्ता कैसे खाएं?

करी पत्ते को रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना बहुत आसान है।
सुबह खाली पेट 8–10 ताजे करी पत्ते अच्छी तरह धोकर चबाएं
करी पत्तों का जूस बनाकर पी सकते हैं
दाल, सब्जी, सांभर, कढ़ी, चावल या छाछ में करी पत्ता डालें
करी पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें और स्मूदी या छाछ में मिलाकर सेवन करें
नियमित रूप से सेवन करने पर ही इसका सही फायदा मिलता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

करी पत्ते में मौजूद खास तत्व

करी पत्ते में पाए जाने वाले ‘महानिंबिन’ जैसे अल्कलॉइड्स पर शुगर कंट्रोल को लेकर लगातार रिसर्च चल रही है। ये तत्व ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। अगर आप डायबिटीज की इंग्लिश दवाइयां या इंसुलिन ले रहे हैं, तो करी पत्ता ज्यादा मात्रा में लेने से ब्लड शुगर बहुत कम हो सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। इस लिए करी पत्ता नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपकी दवाइयों की डोज जरूरत के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
 

Related News