13 MARFRIDAY2026 2:22:31 PM
Life Style

दिल्ली का ब्यूटी ब्रांड बना ग्लोबल स्टार, The Estée Lauder ने में खरीदा फॉरेस्ट एसेंशियल्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Mar, 2026 01:04 PM
दिल्ली का ब्यूटी ब्रांड बना ग्लोबल स्टार, The Estée Lauder ने में खरीदा फॉरेस्ट एसेंशियल्स

नारी डेस्क : वैश्विक कॉस्मेटिक्स कंपनी The Estée Lauder Companies ने भारतीय स्किनकेयर ब्रांड Forest Essentials को पूरी तरह खरीद लिया है। कंपनी ने 2008 में पहली बार इस ब्रांड में निवेश किया था और अब बाकी हिस्सेदारी भी खरीदकर इस पर पूरा स्वामित्व हासिल कर लिया है। हालांकि इस सौदे की कुल रकम सार्वजनिक नहीं की गई है। कंपनी के मुताबिक यह अधिग्रहण 2026 की दूसरी छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। एस्टी लॉडर का कहना है कि इस डील के बाद भारत उसके लिए सबसे बड़ा उभरता हुआ बाजार (Emerging Market) बन सकता है।

18 साल पुरानी साझेदारी का नया अध्याय

एस्टी लॉडर ने पहली बार 2008 में फॉरेस्ट एसेंशियल्स में निवेश किया था। इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और 2020 तक इसे 49% कर लिया। अब शेष शेयर भी खरीद लेने के बाद यह ब्रांड पूरी तरह एस्टी लॉडर के नियंत्रण में आ जाएगा। यह लगभग 18 साल पुरानी साझेदारी का नया और अहम पड़ाव माना जा रहा है।

PunjabKesari

भारत के बढ़ते ब्यूटी मार्केट पर वैश्विक कंपनियों की नजर

पिछले कुछ वर्षों में भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार तेजी से बढ़ा है। बढ़ती आय, युवा उपभोक्ताओं की बड़ी आबादी और नौकरी करने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी के कारण लोग नए-नए ब्यूटी ब्रांड और प्रोडक्ट्स आजमाने के लिए उत्सुक हैं। इसी वजह से भारत आज वैश्विक और घरेलू ब्यूटी ब्रांडों के लिए एक बड़ा बाजार बन चुका है और कई कंपनियां यहां तेजी से विस्तार कर रही हैं।

यें भी पढ़ें : पानी किस बर्तन में पीना सबसे सही? स्टील-ग्लास या तांबे के बर्तन में !

आयुर्वेदिक लग्जरी स्किनकेयर के लिए प्रसिद्ध है फॉरेस्ट एसेंशियल्स

फॉरेस्ट एसेंशियल्स (Forest Essentials) की स्थापना वर्ष 2000 में उद्यमी Mira Kulkarni ने की थी। यह ब्रांड पारंपरिक आयुर्वेदिक फॉर्मूलों को आधुनिक लग्जरी स्किनकेयर के साथ जोड़ने के लिए जाना जाता है। आज यह ब्रांड स्किनकेयर, हेयरकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पेश करता है और भारत के प्रमुख लक्जरी ब्यूटी ब्रांडों में शामिल है।

PunjabKesari

भारत से ही चलता रहेगा ब्रांड का संचालन

अधिग्रहण के बाद भी फॉरेस्ट एसेंशियल्स (Forest Essentials) का मुख्यालय नई दिल्ली में ही रहेगा। कंपनी भारत में अपने आयुर्वेदिक रिसर्च, स्थानीय जड़ी-बूटियों की सोर्सिंग और इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान बनाए रखेगी। संभावना है कि संस्थापक मीरा कुलकर्णी और उनकी टीम ब्रांड के विकास में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी, जिससे इसकी भारतीय पहचान और आयुर्वेदिक विरासत बरकरार रहे।

यें भी पढ़ें: गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

वैश्विक बाजार में विस्तार की तैयारी

इस अधिग्रहण के बाद फॉरेस्ट एसेंशियल्स को एस्टी लॉडर के 150 से अधिक देशों में फैले वैश्विक नेटवर्क का लाभ मिल सकता है। इससे भारतीय आयुर्वेदिक स्किनकेयर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने की संभावना है। कंपनी का लक्ष्य है कि “लक्जरी आयुर्वेद” को दुनिया भर में एक प्रीमियम ब्यूटी कैटेगरी के रूप में स्थापित किया जाए।

Related News