17 MARTUESDAY2026 8:14:28 PM
Nari

ईद 2026: कश्मीरी झुमकों के ये लेटेस्ट डिजाइन बनाएंगे आपके लुक को क्लासी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 17 Mar, 2026 06:51 PM
ईद 2026: कश्मीरी झुमकों के ये लेटेस्ट डिजाइन बनाएंगे आपके लुक को क्लासी

नारी डेस्क : ईद का त्योहार हो और स्टाइलिश लुक की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस खास मौके पर अगर आप अपने आउटफिट को एथनिक और क्लासी टच देना चाहती हैं, तो कश्मीरी झुमके आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। इन दिनों मार्केट में कश्मीरी झुमकों के अलग-अलग और यूनिक डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। कश्मीरी झुमकों की खासियत है उनकी बारीक कारीगरी, रंग-बिरंगे मोती, मेटल वर्क और खूबसूरत डिजाइन, जो हर लुक को खास बना देते हैं। चाहे आप कॉलेज जाती हों या ऑफिस, ये झुमके हर स्टाइल पर सूट करते हैं।

घंटी शेप में ट्रेडिशनल कश्मीरी झुमका

घंटी शेप वाले कश्मीरी झुमके ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट माने जाते हैं। ये खासतौर पर हैवी सूट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। वहीं अगर आप सिंपल या प्लेन सूट पहन रही हैं, तो ये झुमके आपके लुक को और ज्यादा उभार देते हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

PunjabKesari

मोती और स्टोन से सजे झुमके

ईद जैसे खास मौके पर मोती और स्टोन वर्क वाले कश्मीरी झुमके बेहद खूबसूरत लगते हैं। इनमें ऊपर फ्लोरल डिजाइन और नीचे मोतियों की लटकन होती है, जो इसे रॉयल लुक देती है। अगर आप हैवी आउटफिट पहन रही हैं, तो ये झुमके आपके लुक को और भी आकर्षक बना देंगे।

घुंघरू डिजाइन कश्मीरी झुमका

इन दिनों घुंघरू वाले कश्मीरी झुमके सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसमें ऊपर फूलों जैसा डिजाइन और नीचे घुंघरू की खूबसूरत लटकन होती है। देखने में ये हैवी लगते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं और पहनने में काफी कंफर्टेबल रहते हैं।

PunjabKesari

मीनाकारी कश्मीरी झुमके

अगर आप लाइटवेट और सिंपल झुमके पसंद करती हैं, तो मीनाकारी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये ज्यादा लंबे नहीं होते और अलग-अलग रंगों में आते हैं, जिससे आप इन्हें अपने आउटफिट के हिसाब से मैच कर सकती हैं। ये डेली वियर और ऑफिस लुक के लिए भी परफेक्ट हैं।

स्टाइल टिप

हैवी सूट के साथ बड़े झुमके पहनें
सिंपल सूट के साथ डिटेलिंग वाले झुमके चुनें
अपने आउटफिट के रंग से मैच करते झुमके पहनें।

PunjabKesari

इस ईद, सिंपल ज्वेलरी की बजाय कश्मीरी झुमकों को अपने लुक का हिस्सा बनाएं और पाएं एक क्लासी, एथनिक और ट्रेंडी स्टाइल। ये झुमके न सिर्फ आपके आउटफिट को खास बनाएंगे, बल्कि आपकी पूरी पर्सनैलिटी को भी निखार देंगे।
 

Related News