30 APRTHURSDAY2026 4:41:22 PM
Nari

Summer Gardening Tips: भीषण गर्मी में भी मुस्कुराएंगे पौधे, अपनाएं ये तरीके

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 30 Apr, 2026 12:49 PM
Summer Gardening Tips: भीषण गर्मी में भी मुस्कुराएंगे पौधे, अपनाएं ये तरीके

नारी डेस्क: इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है और उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का मौसम पौधों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। तेज धूप, पानी की कमी और गर्म हवाएं (लू) गार्डन की हरियाली को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सही देखभाल से आप अपने गार्डन को पूरे गर्मियों में हरा-भरा और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आप 45 डिग्री की गर्मी में भी अपने टेरेस गार्डन या बालकनी के पौधों को हरा भरा रख सकतें है। चलिए जानते है कुछ तरीके...

PunjabKesari

मल्चिंग (Mulching) करें

गर्मी में अपने घर के गार्डन को हरा-भरा रखने की एक मैजिकल टेक्‍नीक’ मल्चिंग (Mulching) है। सरल शब्दों में कहें तो मल्चिंग का अर्थ है मिट्टी की ऊपरी सतह को किसी सुरक्षात्मक परत से ढक देना होता है। गर्मियों में सूरज की सीधी किरणें मिट्टी की नमी को तेजी से सोख लेती हैं (Evaporation), जिससे जड़ें सूखने लगती हैं। जब हम मिट्टी पर सूखे पत्तों, मूंगफली के छिलकों या धान की भूसी की एक परत बिछा देते हैं, तो यह एक ‘इंसुलेटर’ की तरह काम करती है। यह परत मिट्टी के तापमान को बढ़ने नहीं देती और नमी को लंबे समय तक लॉक कर देती है। आप अपने घर में ये ट्रिक अजमा सकते है। जैसे आप पौधों के आसपास सूखी पत्तियां, भूसा या लकड़ी के टुकड़े डालें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और जड़ें ठंडी रहती हैं।

सही समय पर पानी दें

गर्मी में पौधों को बचाने के लिए एक सबसे अच्छा तरीका है सही समय पर पानी देना। आप सुबह जल्दी या शाम को पौधों में पानी दें, दोपहर में पानी देने से बचें, क्योंकि पानी जल्दी सूख जाता है। जड़ों में धीरे-धीरे पानी दें ताकि नमी बनी रहे।

PunjabKesari

धूप से करें बचाव

तेज धूप की वजह से गार्डन की हरियाली को नुकसान होता है। पौधे मुरझा जाते है। इसलिए इन्हें धूप से बचाना भी जरूरी है। नाजुक पौधों को शेड नेट या कपड़े से ढकें, गमलों को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप कम पड़े।

ड्रिप इरिगेशन या स्प्रे का करें इस्तेमाल

गार्डन में आप ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल करें। ड्रिप इरिगेशन एक ऐसी तकनीक है जिसमें पाइप और छोटे-छोटे नोजल (ड्रिपर) के जरिए पानी धीरे-धीरे बूंद-बूंद करके सीधे पौधों की जड़ों में दिया जाता है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती और पौधों को सही मात्रा में नमी मिलती है। वहीं, स्प्रे करने से पत्तियों को भी ठंडक मिलती है।

PunjabKesari

सही खाद (Fertilizer) दें

अगर पौधों को सहीं खाद दी जाए तो गार्डन में लगे पौधे हरे भरे रहते है। ऑर्गेनिक खाद जैसे गोबर या कंपोस्ट का इस्तेमाल करें, ज्यादा केमिकल खाद से गर्मी में पौधों को नुकसान हो सकता है। 

Related News