01 MAYFRIDAY2026 4:57:28 PM
Nari

ना सुस्ती ना टैंशन... 1,500 दिनों तक शराब ना पीने के बाद डॉक्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 May, 2026 03:35 PM
ना सुस्ती ना टैंशन... 1,500 दिनों तक शराब ना पीने के बाद डॉक्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा

नारी डेस्क:  किसी भी मात्रा में शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाती है इसके बावजूद लोग इससे खुद को दूर नहीं रख पाते हैं।  'अल्कोहल यूज़ डिसऑर्डर' (AUD) को एक बीमारी के तौर पर मान्यता मिलने के बावजूद, आज भी कई लोग कभी-कभार एक या दो ड्रिंक ले ही लेते हैं। इसकी वजह दोस्तों का दबाव हो सकता है, या हो सकता है कि आप खुद ही कभी-कभार शराब पीते हों जो धीरे- धीरे आपके शरीर को खोखला कर देती है। 


डॉक्टर ने बताया खुद का अनुभव

कुछ दिन पहले बोर्ड-सर्टिफाइड हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि  1,500 से ज़्यादा दिनों तक शराब छोड़ने के बाद उन्हें क्या महसूस हुआ। इस वीडियो के जीरिए वह दूसरों को भी यह आदत छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डॉ. जेरेमी ने लिखा- “1500 दिन बिना शराब के, मैंने ये बातें सीखी हैं।” वह कहते हैं- "स्वस्थ रहने की कोशिश में इतनी मेहनत क्यों की जाए... और फिर जान-बूझकर अपने शरीर में कोई ज़हरीली चीज क्यों डाली जाए?"


डॉक्टर ने दी ये सलाह 

डॉक्टर  बताते हैं कि शराब से दूर रहने के बाद दिमाग में कोई धुंधलापन नहीं। सुबह कोई सुस्ती नहीं।  हर दिन पूरी तरह से मौजूद और चौकस रहता हूं। " उन्होंने  बताया कि हर दिन सबसे अच्छे तरीके से एक जैसा लगता है। आप खुद पर भरोसा करने लगते हैं क्योंकि आपकी दिनचर्या भरोसेमंद बन जाती है... और आप भी।"  उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एक बार छोड़ने के बाद आप और भी अधिक स्थिर हो जाते हैं। और इसका परिणाम? बेहतर संचार और गहरे, अधिक सार्थक संबंध। अंत में डॉक्टर न ने शराब छोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ साझा किया: एक बेदाग जीवन जीने की शक्ति। उन्होंने कहा- "आप जानते हैं, मानवीय अनुभव भावनात्मक होता है - अच्छा और बुरा दोनों। और हम इसे महसूस करने के लिए बने हैं, न कि इसे दबाने के लिए। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अपने जीवन से शराब को हटाना मेरे वयस्क जीवन का सबसे परिवर्तनकारी निर्णय रहा है। और मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप भी इस पर विचार करें क्योंकि शराब वो सब कुछ देने का वादा करती है जो संयम देता है।"


 नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। 
 

Related News