
नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक Tejasswi Prakash और Karan Kundrra एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना है करण का बेहद रोमांटिक प्रपोजल, जिसने फैंस को खुश कर दिया है। Netflix के नए रियलिटी शो Desi Bling की लाइव रिकॉर्डिंग के दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव रिकॉर्डिंग में किया सरप्राइज प्रपोज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के फिनाले एपिसोड में करण कुंद्रा ने बेहद खास अंदाज में तेजस्वी को सरप्राइज दिया। शानदार लाइटिंग, फूलों की सजावट और “Will You Marry Me?” लिखे रोमांटिक सेटअप के बीच करण एक घुटने पर बैठ गए और डायमंड रिंग के साथ तेजस्वी को प्रपोज किया। यह देखकर तेजस्वी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस खूबसूरत पल का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस लगातार “TejRan Forever” और “Finally!” जैसे कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इस प्रपोजल को किसी बॉलीवुड फिल्म से भी ज्यादा रोमांटिक बताया। तेजस्वी और करण की प्रेम कहानी की शुरुआत Bigg Boss 15 से हुई थी। शो के दौरान दोनों करीब आए और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले चार सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं और फैंस उन्हें प्यार से “तेजरान” बुलाते हैं।