
नारी डेस्क: करवाचौथ का त्योहार हो और सेलिब्रिटीज के सेलिब्रेशन की चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इस बार यूट्यूबर अरमान मलिक का करवाचौथ सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ यह त्योहार मनाया। इस खास मौके का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में तीनों का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा जब अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों के पैर छुए। इसके बाद तीनों साथ में डांस करते भी नजर आए।
पायल और कृतिका ने साथ में की करवाचौथ की पूजा
करवाचौथ के मौके पर पायल मलिक और कृतिका मलिक ने एक साथ पूजा की। दोनों पारंपरिक कपड़ों में काफी खूबसूरत लग रही थीं। पूजा के दौरान दोनों ने बारी-बारी से अरमान को तिलक लगाया और फिर एक ही छलनी से चांद के साथ अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद दोनों ने करवाचौथ की रस्में पूरी कीं और अपना व्रत खोला।
अरमान ने पहले पिलाया पानी, फिर छुए दोनों के पैर
वीडियो में आगे अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते नजर आते हैं। इसके बाद पायल और कृतिका अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद अरमान भी दोनों के पैर छूते दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लाल सूट में दिखीं पायल-कृतिका, साथ में किया डांस
करवाचौथ के लिए पायल और कृतिका ने एक जैसा लुक चुना। दोनों लाल रंग के हैवी एंब्रॉयडरी वाले सूट में नजर आईं। उनके कपड़ों के साथ मेकअप भी काफी हद तक एक जैसा था। दोनों ने पूरे ट्रेडिशनल अंदाज में त्योहार मनाया। पूजा और व्रत की रस्में पूरी करने के बाद तीनों ने साथ में डांस भी किया। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उनके सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। फिलहाल अरमान, पायल और कृतिका का यह करवाचौथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एक ही घर में रहते हैं अरमान, पायल और कृतिका
बता दें कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एक ही घर में रहते हैं। उनके कुल पांच बच्चे हैं। पायल से अरमान के चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से उनका एक बेटा है। तीनों अक्सर अपने परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं