25 MAYMONDAY2026 9:12:10 PM
Nari

Cannes में चला Aishwarya का जादू, फोटो के लिए फोटोग्राफर चिल्लाते रहे… Please mam...Please...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 25 May, 2026 05:23 PM
Cannes में चला Aishwarya का जादू, फोटो के लिए फोटोग्राफर चिल्लाते रहे… Please mam...Please...

नारी डेस्क : लंबे  इंतज़ार के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांन्स 2026 की रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। फैंस कान्स में उन्हें देखने के लिए बेताब थे। जैसे ही एक्ट्रेस का लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगीं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने रॉयल और ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल जीत लिया। बता दें की Alia Bhatt के साथ Cannes Film Festival की शुरुआत हुई थी, कई हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से महफिल सजाई, वहीं समापन पर Aishwarya Rai Bachchan ने विश्वसुंदरी वाला जादू चलाकर सबको मात दे दी, और हर किसी की निगाहें सिर्फ ऐश्वर्या पर ही टिक गईं।

PunjabKesari

शुरुआत में जहां आलिया भट्ट को फोटोग्राफर ने इग्नोर किया गया था, वहीं जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, पूरा माहौल बदल गया। हर तरफ सिर्फ “ऐश्वर्या… ऐश्वर्या…” की गूंज सुनाई देने लगी। उनकी शाही एंट्री, दिलकश अंदाज़ और खूबसूरत लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिच लिया। फोटोग्राफर फोटो के लिए चिल्लाते रहे… Please mam...Please...

PunjabKesari

तो चलिए ऐश्वर्या के आखरी लुक पर नजर डालते है जहां उन्होंने कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में कस्टम व्हाइट पैंटसूट पहना। जिसे डिजाइनर चेनी चान कूचर द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस लुक की खास बात ये थी की इसके ब्लेज़र के कॉलर पर चांदी की चमकदार कढ़ाई और कीमती रत्न जड़े गए थे। उनकी कोहनियों और कंधों पर बड़े-बड़े पंख लगे थे, इस लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय (Mohit Rai) ने तैयार किया। ऐश्वर्या ने वेवी हेयर, स्मोकी आई मेकअप और अपनी सिग्नेचर स्माइल के साथ लुक को कंप्लीट किया। इस रिपोर्ट्स के अनुसार इस कस्टम-मेड हाई-कॉउचर आउटफिट की कीमत का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।

PunjabKesari

ऐश्वर्या ने कान्स के पहले दिन चमकदार फैब्रिक, ड्रामेटिक सिल्हूट में पहना रॉयल ब्लू गाउन पहना था जिसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने कस्टम किया, यह उनकी क्रिएशन Luminara थी उनके सिग्नेचर फ्यूचरिस्टिक और स्कल्प्चरल डिजाइन लैंग्वेज को पूरी तरह दर्शाती है। डीप सैफायर ब्लू शेड का यह आउटफिट ग्लैमर और ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जिसे बनाने में 1500 घंटे लगे। उन्होंने Renée लेबल का ब्लू स्टोन डिटेलिंग  डायमंड नेकलेस पहना, जो गाउन के कलर टोन से परफेक्टली मैच कर रहा है। साथ में स्टेटमेंट रिंग्स के साथ वी शेप वाली वेडिंग रिंग भी पहनी थी।

PunjabKesari

श्वर्या ने दूसरी अपीयरेंस में Sophie Couture  का ब्लश पिंक गाउन पहना जो साथ में आराध्या ने भी अपने हुसैन का जलवा बिखेरा उनका ब्लश पिंक गाउन पूरी तरह से फेयरी-टेल वाइब्स दे रहा है जिस पर थ्रीडी स्वारोस्की स्टोन लगे थे। यहां भी ऐश ने अपनी जूलरी को मिनिमल लेकिन लग्जूरियस रखा। बालों को ऐश ने सॉफ्ट वैवी टच दे साथ ओपन रखा है, तो रेड लिपस्टिक वाला अंदाज यहां बदल गया। उनके ग्लॉसी पिंक लिप्स आउटफिट के साथ जच रहे हैं तो सॉफ्ट पीच शेड वाला ब्लश्ड चीक्स और सटल आई मेकअप लुक को पूरा कर गया।

Related News