25 MAYMONDAY2026 4:14:36 PM
Life Style

क्या Malaika Arora की जिंदगी में फिर आई मोहब्बत? रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बेटे Arhaan संग दिखीं एक्ट्रेस

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 May, 2026 01:43 PM
क्या Malaika Arora की जिंदगी में फिर आई मोहब्बत? रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बेटे Arhaan संग दिखीं एक्ट्रेस

नारी डेस्क:  Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे Arhaan Khan और रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर फिर से मलाइका की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मुंबई में साथ दिखे मलाइका, अरहान और हर्ष

रविवार को मलाइका अरोड़ा मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान वह एक कार में दिखाई दीं, जिसमें सामने की सीट पर हर्ष मेहता बैठे थे, जबकि मलाइका पीछे की सीट पर बेटे अरहान खान के साथ नजर आईं। जैसे ही पैपराजी की नजर उनकी कार पर पड़ी, कैमरे तुरंत उनकी तरफ घूम गए। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

PunjabKesari

कैमरे से बचते दिखे हर्ष मेहता

इस वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान हर्ष मेहता ने खींचा। कैमरे सामने आते ही वह अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते नजर आए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोग इसे डेटिंग रूमर्स से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि मलाइका अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं, जबकि कुछ इसे नई लव स्टोरी का संकेत मान रहे हैं।

रिश्ते पर अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

हालांकि अब तक न तो मलाइका अरोड़ा और न ही हर्ष मेहता की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दोनों ने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। यही वजह है कि फैंस के बीच इनकी नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  “मां के कहने पर गलत आदमी से शादी कर ली…”Rakhi Sawant ने बयां किया दर्द, Ex-पति पर लगाए गंभीर आरोप

हमेशा चर्चा में रही है मलाइका की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी लंबे समय से सुर्खियों में रही है। साल 1998 में उन्होंने Arbaaz Khan से शादी की थी। दोनों का रिश्ता कई साल तक चला, लेकिन 2017 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद मलाइका का नाम Arjun Kapoor के साथ जुड़ा। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और अक्सर साथ नजर आते थे। हालांकि अब ऐसी खबरें हैं कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।

PunjabKesari

क्या सच में फिर प्यार में हैं मलाइका?

हर्ष मेहता के साथ लगातार बढ़ती नजदीकियों ने अब फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या यह सिर्फ दोस्ती है या मलाइका की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है। फिलहाल इस सवाल का जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर बढ़ा दी है।  

 

Related News