01 JULWEDNESDAY2026 4:42:31 AM
Life Style

बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ घंटों बाद टीवी एक्ट्रेस का निधन, खुशी का माहौल बदला मातम में

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 17 Jun, 2026 09:55 AM
बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ घंटों बाद टीवी एक्ट्रेस का निधन, खुशी का माहौल बदला मातम में

नारी डेस्क: तुर्की की जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस ईसे इरतेम (Ece İrtem) के अचानक निधन की खबर ने पूरी मनोरंजन दुनिया को सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर सामने आ गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं।

जन्मदिन के अगले ही दिन घर पर मिली बेहोश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसे इरतेम अपने जन्मदिन के अगले दिन अपने घर में बेहोश हालत में मिली थीं। परिवार ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुरुआती जानकारी में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें, वकील ने किया खंडन

एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ी अफवाहें भी फैलने लगीं, जिसने मामला और संवेदनशील बना दिया। लेकिन उनके वकील ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है और स्पष्ट किया है कि जांच जारी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ECE i R T E M (@irtemece)

ये भी पढ़ें:  बिना चोट लगे शरीर में नज़र आते हैं नीले निशान,  इसे इग्नोर न करें समझें कारण

‘वन लव’ में इशिल के किरदार से मिली पहचान

ईसे इरतेम को लोकप्रिय टीवी ड्रामा ‘वन लव’ में निभाए गए इशिल के किरदार से खास पहचान मिली थी। उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया था। उनके अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री में गहरा शोक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ECE i R T E M (@irtemece)

परिवार के साथ रह रही थीं एक्ट्रेस

जानकारी के अनुसार, ईसे इरतेम अपनी मां के साथ रह रही थीं। उनका जन्म 14 जून 1991 को हुआ था। हाल ही में उन्होंने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था, लेकिन खुशी का यह पल बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस घटना पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 

Related News