30 MAYSATURDAY2026 6:12:09 AM
Life Style

Cannes 2026 में Aishwarya ने कर दी सबकी बोलती बंद, चाइनीज डिजाइनर के पैंटसूट में बिखेरा रॉयल अंदाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 May, 2026 01:28 PM
Cannes 2026 में Aishwarya ने कर दी सबकी बोलती बंद, चाइनीज डिजाइनर के पैंटसूट में बिखेरा रॉयल अंदाज

नारी डेस्क:   Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने ऐसा अंदाज दिखाया कि हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ उन्हीं के लुक्स की चर्चा हो रही है। पहले जहां फैंस उनकी एक झलक के लिए उत्साहित थे, वहीं क्लोजिंग सेरेमनी में उनके अलग-अलग स्टाइल ने सभी को चौंका दिया।

क्लोजिंग सेरेमनी में बॉस लेडी अवतार

कान्स के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर बेहद दमदार एंट्री ली। इस बार वह पूरे ‘बॉस लेडी’ लुक में नजर आईं। सफेद पावर सूट में उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया। जैसे ही वह कैमरों के सामने आईं, पूरा फोकस बस उन्हीं पर टिक गया। 52 साल की ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस और ग्रेस इस लुक में और भी निखरकर सामने आया। फैंस से लेकर फोटोग्राफर्स तक हर कोई उनके इस अवतार की तारीफ करता नजर आया।

चाइनीज डिजाइनर का कस्टम टक्सीडो बना खास आकर्षण

इस खास मौके के लिए ऐश्वर्या ने चाइनीज डिजाइनर Cheney Chan का कस्टम व्हाइट टक्सीडो पहना। इस आउटफिट को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय और उनकी टीम ने स्टाइल किया था। क्लासिक टक्सीडो को मॉडर्न टच देते हुए इसमें फेदर डिटेलिंग और लेयर्ड डिजाइन जोड़ा गया, जिससे पूरा लुक और भी ग्लैमरस और सिनेमैटिक लग रहा था।

सेक्विन और क्रिस्टल डिटेलिंग ने बढ़ाई चमक

व्हाइट ब्लेजर पर की गई सेक्विन और क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट ने पूरे आउटफिट को एक लग्जरी फिनिश दिया। शोल्डर पर पैडेड फिटिंग और वेस्ट की स्ट्रक्चर्ड टेलरिंग ने ऐश्वर्या के लुक को और पावरफुल बना दिया। कफ पर दी गई हल्की लेस डिटेलिंग ने इस पावरफुल लुक में एक सॉफ्ट फेमिनिन टच भी जोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Cannes 2026 में ऐश्वर्या का Royal Comeback, नीले गाउन में Red Carpet पर बिखेरा जलवा

फ्लेयर्ड पैंट्स में दिखा ग्रेसफुल मूवमेंट

ब्लेजर के साथ पहनी गई फ्लेयर्ड व्हाइट पैंट्स भी इस लुक का अहम हिस्सा रहीं। सिल्वर सेक्विन डिटेलिंग के कारण चलते वक्त पैंट्स में हल्की शाइन नजर आ रही थी। पूरा मोनोक्रोम आउटफिट बेहद क्लीन और एलिगेंट फिनिश दे रहा था, जो रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट माना जा रहा है।बस्टियर और लेयरिंग ने दिया मॉडर्न टच आउटफिट के अंदर ऐश्वर्या ने मैचिंग व्हाइट बस्टियर पहना, जिसकी लेस डिटेलिंग हल्के से नजर आ रही थी। इस लेयरिंग ने पूरे लुक को और भी स्टाइलिश और एडवांस फील दिया। डीप नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड फिटिंग ने इस लुक में एक बोल्ड लेकिन क्लासिक बैलेंस बनाए रखा।

फर शॉल बना शोस्टॉपर एलिमेंट

इस पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण रहा उनका फेदर-स्टाइल फर शॉल, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वॉल्यूमिनस फर डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को ड्रामेटिक और हाई-फैशन अपील दी। रेड कार्पेट पर उनका यह अंदाज ऐसा लगा जैसे उन्होंने खुद एक फैशन शो पेश कर दिया हो।मिनिमल एक्सेसरीज़ और सॉफ्ट मेकअप से पूरा हुआ लुक ऐश्वर्या ने अपने लुक को बेहद सिंपल और एलीगेंट रखा। उन्होंने डायमंड स्टडेड रिंग्स और व्हाइट हील्स के साथ इसे पूरा किया। बालों को वेवी ओपन स्टाइल में रखा गया, जबकि ग्लॉसी लिप्स और स्मोकी आई मेकअप ने उनके पूरे लुक को परफेक्ट फिनिशिंग दी।

सोशल मीडिया पर छाया ऐश्वर्या का जलवा

जैसे ही उनके ये लुक्स सामने आए, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हर कोई उनके इस रॉयल और पावरफुल अवतार की तारीफ करता नजर आया। कई यूजर्स ने कहा कि ऐश्वर्या का ग्रेस और स्टाइल आज भी उतना ही आइकॉनिक है जितना पहले था।
 

 

Related News