25 MAYMONDAY2026 4:19:26 AM
Life Style

Cannes 2026 में ऐश्वर्या का Royal Comeback, नीले गाउन में Red Carpet पर बिखेरा जलवा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 May, 2026 10:22 AM
Cannes 2026 में ऐश्वर्या का Royal Comeback, नीले गाउन में Red Carpet पर बिखेरा जलवा

नारी डेस्क: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह आ ही गया। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, पूरा माहौल उनकी मौजूदगी से जगमगा उठा। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या का कान्स लुक सोशल मीडिया पर छा गया और देखते ही देखते उनकी तस्वीरें वायरल होने लगीं। शुरुआती दिनों में कान्स में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर फैंस लगातार सवाल कर रहे थे, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने ऐसी ग्रैंड एंट्री की कि हर किसी की नजर बस उन्हीं पर जाकर ठहर गई। उनका रॉयल अंदाज, आत्मविश्वास और ग्लैमरस लुक देखकर लोग फिर से उन्हें “कान्स की असली क्वीन” कहने लगे।

PunjabKesari

नीले गाउन में किसी रॉयल डीवा से कम नहीं लगीं ऐश्वर्या

इस बार ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ कस्टम गाउन पहना था। डीप सैफायर ब्लू शेड में बना यह आउटफिट ग्लैमर, ड्रामा और हाई फैशन का शानदार मेल नजर आया। जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी ओर घूम गईं। गाउन का शिमरी फैब्रिक और उसका ड्रामेटिक डिजाइन उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना रहा था। ऐश्वर्या की मुस्कान, कॉन्फिडेंस और ग्रेस ने इस लुक में चार चांद लगा दिए।

अमित अग्रवाल की खास क्रिएशन बना चर्चा का विषय

ऐश्वर्या का यह आउटफिट डिजाइनर अमित अग्रवाल की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज को बखूबी दिखा रहा था। गाउन में फ्यूचरिस्टिक और स्कल्प्चरल पैटर्न देखने को मिला, जिसने इसे बाकी रेड कार्पेट लुक्स से अलग बना दिया। इस पूरे लुक को स्टाइलिस्ट मोहित राय ने तैयार किया था और सोशल मीडिया पर लोग उनकी स्टाइलिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैशन लवर्स का कहना है कि लंबे समय बाद ऐश्वर्या का इतना दमदार और फ्रेश रेड कार्पेट लुक देखने को मिला है।

सेक्विन और मरमेड सिल्हूट ने बढ़ाई खूबसूरती

गाउन में बॉडी-हगिंग फिट के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया था, जो नीचे जाकर खूबसूरत फ्लेयर में बदल रहा था। पूरे आउटफिट पर बेहद बारीक लाइन पैटर्न और चमकदार सेक्विन वर्क किया गया था, जो कैमरों की रोशनी में शानदार इफेक्ट दे रहा था। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड शोल्डर डिटेल्स ने गाउन को और ज्यादा ड्रामेटिक बना दिया। यह लुक कहीं से भी ओवर नहीं लग रहा था, बल्कि बेहद क्लासी और एलिगेंट नजर आ रहा था।

PunjabKesari

1500 घंटे में तैयार हुआ खास गाउन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास गाउन को तैयार करने में करीब 1500 घंटे का समय लगा। इसमें अमित अग्रवाल की सिग्नेचर क्रिस्टल वेन एम्ब्रॉयडरी टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया था। गाउन पर बने वेव जैसे टेक्सचर और फ्लोइंग पैटर्न इसे किसी आर्ट पीस जैसा बना रहे थे। फिटिंग से लेकर स्ट्रक्चर तक हर छोटी डिटेल पर बारीकी से काम किया गया था, जो साफ दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें: कान्स फिल्म फेस्टिवल में ब्यूटी क्वीन के साथ दरिंदगी, होटल के कमरे में हुआ हिंसक हमला

PunjabKesari

फ्लोइंग ड्रेप ने लुक में जोड़ा एक्स्ट्रा ड्रामा

ऐश्वर्या के इस लुक का सबसे खास हिस्सा था उनका फ्लोइंग ड्रेप। उन्होंने इसे दोनों हाथों में बेहद खूबसूरती से कैरी किया था। रेड कार्पेट पर चलते वक्त यह ड्रेप शानदार मूवमेंट क्रिएट कर रहा था, जिसने पूरे लुक में रॉयल फील जोड़ दी। ड्रेप का साटन फिनिश और उस पर बना वैवी बॉर्डर गाउन की स्ट्रॉन्ग स्ट्रक्चरिंग को खूबसूरती से बैलेंस कर रहा था। ऐश्वर्या ने इसे जिस कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

मिनिमल जूलरी में भी दिखीं बेहद क्लासी

ऐश्वर्या ने अपने लुक को ज्यादा ओवरड्रामेटिक बनाने के बजाय जूलरी को काफी एलिगेंट रखा। उन्होंने ब्लू स्टोन डिटेलिंग वाला डायमंड नेकलेस पहना, जो उनके गाउन के साथ परफेक्ट मैच कर रहा था। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट रिंग्स और अपनी खास वी-शेप वेडिंग रिंग कैरी की। वहीं सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, साइड पार्टेड वेवी हेयर और न्यूड टोन लुक ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस बोले  “कान्स की असली क्वीन लौट आई”

ऐश्वर्या का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने उन्हें “एवरग्रीन ब्यूटी” कहा तो किसी ने “कान्स की क्वीन”। एक यूजर ने लिखा, “इतने इंतजार के बाद ऐसा लुक मिला कि सब वर्थ इट हो गया। पिछले कई सालों में यह उनका बेस्ट कान्स लुक है।” वहीं कुछ लोगों ने गाउन की फिटिंग को लेकर अपनी राय भी रखी, लेकिन ज्यादातर फैंस का मानना था कि ऐश्वर्या का ग्रेस और प्रेजेंस हर आउटफिट को खास बना देता है।

एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने साबित कर दिया कि फैशन और ग्लैमर की दुनिया में उनका जलवा आज भी बरकरार है।
 

 

 

Related News