17 MARTUESDAY2026 5:08:55 PM
Nari

घर में एक ऐसी कुर्सी जो बन रही है राहु का कारण, बढ़ा रही है आपकी परेशानियां, जानें कैसे

  • Edited By Monika,
  • Updated: 17 Mar, 2026 03:27 PM
घर में एक ऐसी कुर्सी जो बन रही है राहु का कारण, बढ़ा रही है आपकी परेशानियां, जानें कैसे

नारी डेस्क : हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में खुशियां हों, घर में धन-दौलत की कभी कमी न हो और परिवार हमेशा खुशहाल रहे। लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां ही हमारे जीवन में परेशानियों का कारण बन जाती हैं। हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही आदतें घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती हैं। दरअसल, हम सभी के घर में एक ऐसी कुर्सी जरूर होती है, जिस पर रोज़ पहने हुए कपड़े, बैग या अन्य चीज़ें जमा होती रहती हैं। धीरे-धीरे यह कुर्सी एक “क्लटर ज़ोन” बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि आपके घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करता है?

राहु ऊर्जा और घर की अव्यवस्था

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, घर में फैली अव्यवस्था (Clutter) राहु की ऊर्जा को बढ़ावा देती है। राहु को भ्रम, अव्यवस्था और नकारात्मकता का कारक माना जाता है। जब घर में चीज़ें बिखरी रहती हैं, चाहे वह खुली जगह पर हों या अलमारी और दराज में छिपी हों, तब भी राहु की नकारात्मक ऊर्जा वहां सक्रिय रहती है। यह ऊर्जा धीरे-धीरे आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में असंतुलन और बाधाएं पैदा कर सकती है।

PunjabKesari

दिशाओं का महत्व और उसका प्रभाव

हमारे घर की हर दिशा किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है। उदाहरण के लिए।

पूर्व दिशा (East Direction)

पूर्व दिशा का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य अनुशासन, सरकारी काम, कागज़ी कार्यवाही, पासपोर्ट और कानूनी मामलों का प्रतिनिधित्व करता है। अगर इस दिशा में गंदगी या अव्यवस्था हो, तो सूर्य का सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। इसका परिणाम यह हो सकता है कि आपके सरकारी कामों में देरी, रुकावट या अनावश्यक परेशानियां आने लगें।

यें भी पढ़ें : शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है?

छिपी हुई गंदगी भी है नुकसानदायक

कई लोग सोचते हैं कि अगर चीज़ें अलमारी, दराज या शू रैक में रखी हैं तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार, अव्यवस्था चाहे दिखे या छिपी हो, वह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। इसलिए जरूरी है कि सिर्फ ऊपर-ऊपर से सफाई न करें, बल्कि हर जगह को व्यवस्थित रखें।

PunjabKesari

क्या करें? आसान उपाय

रोज़ कुछ मिनट निकालकर घर को साफ रखें
कुर्सी पर कपड़े जमा न होने दें
जूते हमेशा सही जगह पर रखें
कपड़ों को फोल्ड करके अलमारी में व्यवस्थित रखें
दराज और शेल्फ को भी समय-समय पर साफ करें।

यें भी पढ़ें : अगर नाखूनों पर बनता है आधा चांद, तो समझिए किस्मत दे रही है ये खास इशारे

घर को साफ और व्यवस्थित रखना केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके जीवन की ऊर्जा को संतुलित करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। जब आपका घर व्यवस्थित होता है, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

Related News