
नारी डेस्क: नाम शास्त्र में हिसाब से जिन लोगों के नाम रखें है, उनके नाम का पहला अक्षर उनके बारे में काफी कुछ बता देता है। दरअसल नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के राशि से जुड़ा होता है और व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तिव उसके राशि के हिसाब से ही होता है। जैसे सिंह राशि वाले लोग बहुत जिद्दी और गुस्सैल होते हैं। वहीं मिथुन राशि वाले लोग का दिमाग हमेशा दौड़ता रहता है और वो बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। आज हम आपको राशि नहीं बल्कि ऐसे चार अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नाम वाली लड़कियों बहुत लकी होती हैं। उन्हें जीवन में हर सुख- सुविधा प्राप्त होती है...
S की लड़कियां
नाम शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम ‘S’ से शुरु होता है वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। कहते हैं इन लड़कियों के जीवन में धन- दौलत की कभी कमी नहीं होती है। ये बहुत मेहनती होती हैं और अगर ये किसी काम को करती है तो पूरी मेहनत और लगन से करती है। ये जिस भी काम को करने की ठान लें तो उसमें सफलता जरूर प्राप्त करती है। ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं, उनकी किस्मत भी चमक देती हैं।

L की लड़कियां
नाम शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का नाम ‘L’ से शुरु होता है वो खूब नाम कमाती हैं। ये दिल की बेहद साफ और ईमनादार होती हैं। ये अपने रिश्तों को पूरे दिल से निभाती हैं। ये जीवन में खूब तरक्की करती हैं। इनके पास धन- दौलत की कोई कमी नहीं होती। ये अपने पार्टनर की किस्मत को भी चमका देती हैं।
K की लड़कियां
इस नाम की लड़कियों की किस्मत बहुत तेज होती है। ये जिस भी क्षेत्र में जाती हैं, वहां इन्हें सफलता मिलती है। जो चीज ये छुती हैं वो सोना हो जाता है। वहीं इनका पार्टनर भी बहुत प्यार करने वाला होता है। इनका वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल होता है।

P की लड़कियां
ये नाम की लड़कियां बहुत ही शांत और मिलनसार स्वाभव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से लोगों का मन जीत लेती हैं। ये हर किसी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखती हैं। ये हर जगह लोगों के आकर्षक का केंद्र बन जाती है। इनके पास पैसा और प्यार होनों भर- भर के होता है। वहीं ये अपने पार्टनर के लिए भी बहुत लकी होती हैं, उनकी किस्मत चमका देती हैं।